{"_id":"60da22c44781b6194d1d1a0a","slug":"congress-leader-navjot-singh-sidhu-to-meet-rahul-and-priyanka-gandhi-in-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में कलह: नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली रवाना, राहुल और प्रियंका से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में कलह: नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली रवाना, राहुल और प्रियंका से करेंगे मुलाकात
Tue, 29 Jun 2021 11:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:00 AM IST
सार
पंजाब कांग्रेस में मची कलह को शांत करने के लिए पार्टी हाईकमान ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति के सामने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर और नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बात रख चुके हैं। समिति के पास पंजाब में पार्टी के अंतर पनपे असंतोष को खत्म करने की जिम्मेदारी है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे इस समिति के अध्यक्ष हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल इसके सदस्य हैं।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू दिल्ली रवाना हुए।
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को नई दिल्ली में प्रियंका और राहुल गांधी से मुलाकात के लिए अपने पटियाला स्थित आवास से रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए सिद्धू को आलाकमान ने दोबारा बातचीत के लिए बुलाया है। इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी दूसरी बार बातचीत के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
Punjab Congress leader Navjot Singh Sidhu leaves from his residence in Patiala to meet Rahul Gandhi in Delhi pic.twitter.com/RVpSYjR6uP
— ANI (@ANI) June 29, 2021विज्ञापन
उनकी बैठक आलाकमान की ओर से गठित तीन सदस्यीय समाधान समिति से ही हुई थी और वे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल से नहीं मिले थे। बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों पंजाब के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर राज्य में पार्टी की राजनीतिक स्थिति और विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने वाले आवश्यक कदमों पर उनके विचार जान रहे हैं।
विज्ञापन
2019 में सिद्धू ने छोड़ी थी पंजाब कैबिनेट
कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2019 में पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू से स्थानीय निकाय विभाग छीन लिया था और उन्हें बिजली विभाग सौंपा था। इससे खफा सिद्धू ने दूसरे विभाग का कामकाज नहीं संभाला और बाद में अपना इस्तीफा भेज दिया था। मौजूदा समय में सिद्धू कोटकपूरा गोलीकांड और बेअदबी की घटना को लेकर पंजाब सरकार पर हमलावर हैं।
25 जून को इन नेताओं से मिले राहुल गांधी
राहुल गांधी पंजाब में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा से भी मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान सुनील जाखड़ ने कहा था कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को कुछ गलत लोग सलाह दे रहे हैं। वहीं 25 जून को शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो, विधायक लखवीर सिंह से भी राहुल गांधी ने मुलाकात कर पंजाब में पार्टी की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।