फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 24 July 2021

पंजाब: विधायक बैंस को हाईकोर्ट का झटका और अबोहर में बस हादसा... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Sat, 24 Jul 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Jul 2021 05:01 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को बड़ा झटका देते हुए लुधियाना की ट्रायल कोर्ट के उस फैसले पर मुहर लगा दी है जिसमें बैंस पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था। 

विज्ञापन
Punjab Top News 24 July 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के सिर पर ताज सजाकर आलाकमान कैप्टन अमरिंदर सिंह से जीत का आश्वासन मांग रहा है। पंजाब प्रभारी हरीश रावत के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के लिए अभी भी कैप्टन उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने पहले थे। वहीं पार्टी में नेताओं के नाराज होने वाली परंपरा को लेकर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ काफी खफा हैं। पढ़ें अन्य खबरें... 
विज्ञापन

 
अमृतसर से अबोहर आ रही बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, लोगों ने कंडक्टर को पीटा
पंजाब में शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अमृतसर से अबोहर आ रही एक कंपनी की बस मलोट रोड पर गांव गोबिंदगढ़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस आगे से दोफाड़ हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 30 यात्रियों में से 10 लोग घायल हो गए जबकि एक युवक की मौत हो गई।  
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को झटका: एफआईआर का आदेश रद्द करने से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का इनकार
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को बड़ा झटका देते हुए लुधियाना की ट्रायल कोर्ट के उस फैसले पर मुहर लगा दी है जिसमें बैंस पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

सिद्धू के मंच से जाखड़ के बोल: मंत्री-विधायकों के नाराज होने की परंपरा बनी, पूछा- क्या ये कांग्रेस के फूफा हैं 
पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के जरिए यह बताने की कोशिश की जा रही है कि कांग्रेस में सब कुछ बेहतर है। इसी का नतीजा है कि सिद्धू से नाराज कैप्टन अमरिंदर सिंह कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे। पार्टी में नेताओं के नाराज होने वाली परंपरा को लेकर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ काफी खफा है। 

पढ़ें विस्तृत खबर...

सियासत : कैप्टन की चाय पार्टी में ऐसा क्या हुआ कि प्रियंका गांधी को करना पड़ा फोन, सिद्धू दोबारा पंजाब भवन लौटे
कांग्रेस की पंजाब इकाई की कमान अब नवजोत सिंह सिद्धू के हाथों पर आ गई है। शुक्रवार को उन्होंने 10 हजार से ज्यादा समर्थकों की मौजूदगी में कार्यभार संभाला। अंदरूनी मतभेदों से घिरी कांग्रेस को इस कार्यक्रम में एक दिखाने की कोशिश की गई। इन कोशिशों का नतीजा रहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के धुर विरोधी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत की और एक साथ काम करने की बात कही।    
पढ़ें विस्तृत खबर...

रणनीति: सिद्धू के सिर पर प्रदेश अध्यक्ष का ताज रखने के बाद अब कैप्टन के सहारे पंजाब जीतने का सपना देख रही कांग्रेस
पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के सिर पर ताज सजाकर आलाकमान कैप्टन अमरिंदर सिंह से जीत का आश्वासन मांग रहा है। पंजाब प्रभारी हरीश रावत के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के लिए अभी भी कैप्टन उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने पहले थे।  
पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed