फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One man Died in Bus Accident at Abohar in Punjab

पंजाब में हादसा: अमृतसर से अबोहर आ रही बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, लोगों ने कंडक्टर को पीटा

Sat, 24 Jul 2021 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Jul 2021 03:19 PM IST
सार

हादसे के बाद बस का चालक छलांग लगाकर मौके से फरार हो गया। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला तथा एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
One man Died in Bus Accident at Abohar in Punjab
अबोहर में हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अमृतसर से अबोहर आ रही एक कंपनी की बस मलोट रोड पर गांव गोबिंदगढ़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस आगे से दोफाड़ हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 30 यात्रियों में से 10 लोग घायल हो गए जबकि एक युवक की मौत हो गई। बस के पीछे आ रही एक स्कार्पियो भी बस से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस कंडक्टर को पीट दिया जिससे उसकी बाजू टूट गई। 

विज्ञापन


राज ट्रांसपोर्ट कपंनी की बस अमृतसर से मुक्तसर होते हुए अबोहर आ रही थी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जैसे ही बस गांव गोबिंदगढ़-कुंडल के बीच पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। चालक छलांग लगाकर मौके से फरार हो गया। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला तथा एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। वहीं बस चालक के फरार होने पर लोगों ने बस कंडक्टर हरबंस सिंह को काबू कर उसकी पिटाई कर दी। इससे उसकी एक बाजू टूट गई। इसके बाद 108 एंबुलेंस से घायलों को सरकारी अस्पताल अबोहर पहुंचाया गया। सदर थाना प्रभारी व डीएसपी देहात अवतार सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


हादसे में हरनाम सिंह निवासी मोहला जिला मुक्तसर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जीरा निवासी 55 वर्षीय जसविंदर कौर पत्नी केवल सिंह, ढाबा निवासी 30 वर्षीय अंग्रेज सिंह पुत्र मक्खन सिंह, 22 वर्षीय अमनदीप कौर पत्नी अंग्रेज सिंह, चक जानीसर निवासी करीब 28 वषीय परमजीत कौर पत्नी दर्शन सिंह, बलायत पुरा निवासी 14 वर्षीय हरजोत कौर पुत्री भूपेन्द्र सिंह, रत्ता टिब्बा निवासी 50 वर्षीय जसपिंद्र कौर पत्नी तलविंद्र सिंह, गांव मोहला निवासी 60 वर्षीय सतीश पुत्र खजान चंद, अमृतसर निवासी 30 वर्षीय मीनू पत्नी गुरप्रीत सिंह, चक जानीसर निवासी करणजीत कौर पत्नी टेक सिंह तथा चक्की विंड निवासी हरवंश सिंह पुत्र जसवीर सिंह घायल हो गए। घायलों में से जसविंदर कौर, जसपिंद्र कौर, सतीश कुमार, मीनू, करणजीत कौर और हरबंस सिंह को फरीदकोट सहित अन्य अस्पतालों में रैफर कर दिया गया। वहीं परमजीत सिंह और हरजोत कौर छुट्टी लेकर चले गए। अंग्रेज और उसकी पत्नी अमनदीप कौर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed