फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 19 July 2021

पंजाब: प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान बने सिद्धू और पाकिस्तान ने रोका पंजाब का गंदा पानी... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Mon, 19 Jul 2021 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 05:03 PM IST
सार

सालों से पाकिस्तान के रास्ते जा रहे पंजाब के गंदे पानी को पड़ोसी देश ने रोक दिया है। पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में एक बड़ा बांध बनाया गया है, इससे राज्य के 5 जिलों का नालों के जरिए जाने वाला पानी रुक गया है। इससे सीमावर्ती 20 किमी क्षेत्रफल में तेजी से जलभराव शुरू हो गया है। इस दूषित जल से पंजाब के कई गांवों की खेतीबाड़ी और पेयजल पर संकट खड़ा हो गया है।  

विज्ञापन
Punjab Top News 19 July 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेतृत्व ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के अपने फैसले पर रविवार देर रात मुहर लगा दी। हालांकि नवजोत के साथ नेतृत्व ने कैप्टन को खुश रखने और जातीय समीकरण का संतुलन बैठाने के लिए उनके चार समर्थकों संगत सिंह गिलजियन, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। रविवार को विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का प्रधान नियुक्त किए जाने की घोषणा के साथ ही पंजाब कांग्रेस दो-फाड़ हो गई। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पंजाब: कमान मिलते ही सिद्धू ने नेहरू के साथ पिता की तस्वीर को किया शेयर, आलाकमान को कहा शुक्रिया
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिद्धू ने सोमवार को पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और कहा कि मैं जीतेगा पंजाब मिशन को पूरा करने का काम करूंगा। सिद्धू ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। 
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकमान ने कैप्टन के चार समर्थकों को सिद्धू के साथ कुर्सी पर बैठाया, जातीय समीकरण भी साधा  
कांग्रेस नेतृत्व ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के अपने फैसले पर रविवार देर रात मुहर लगा दी। हालांकि नवजोत के साथ नेतृत्व ने कैप्टन को खुश रखने और जातीय समीकरण का संतुलन बैठाने के लिए उनके चार समर्थकों संगत सिंह गिलजियन, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। 
पढ़ें विस्तृत खबर...

विवादों के गुरु: खेल का मैदान हो या राजनीति, हमेशा पंगों में फंसते रहे हैं पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान 
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का विवादों के साथ चोली दामन का साथ रहा है। खेल का मैदान हो या राजनीति, सिद्धू ने विवाद को जन्म ही दिया है। सिद्धू जब भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे तब भी अपने जूनियर मनोज प्रभाकर को थप्पड़ मारने, 1996 में कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से नाराज होकर इंग्लैंड दौरा बीच में ही छोड़ कर स्वदेश लौटने, पाकिस्तान के साथ मैचों के दौरान पाक खिलाड़ियों को पीटने के लिए मैदान में ही उलझने के कई मामले चर्चा में आते रहे। 

पढ़ें विस्तृत खबर...

संकट : पाकिस्तान ने रोका पंजाब का गंदा पानी, बनाया बांध, 20 किमी में जलभराव
सालों से पाकिस्तान के रास्ते जा रहे पंजाब के गंदे पानी को पड़ोसी देश ने रोक दिया है। पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में एक बड़ा बांध बनाया गया है, इससे राज्य के 5 जिलों का नालों के जरिए जाने वाला पानी रुक गया है। इससे सीमावर्ती 20 किमी क्षेत्रफल में तेजी से जलभराव शुरू हो गया है। इस दूषित जल से पंजाब के कई गांवों की खेतीबाड़ी और पेयजल पर संकट खड़ा हो गया है।  
पढ़ें विस्तृत खबर...

सिद्धू को तरजीह देकर हाईकमान ने आग में डाला घी, पुराने नेताओं को दरकिनार करना पड़ेगा महंगा
पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान में नवजोत सिद्धू को प्रदेश पार्टी प्रधान बनाने का पार्टी हाईकमान का फैसला आग में घी का काम कर गया है। रविवार को विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का प्रधान नियुक्त किए जाने की घोषणा के साथ ही पंजाब कांग्रेस दो-फाड़ हो गई। कुछ चुनिंदा विधायकों ने जहां सिद्धू की नियुक्ति का समर्थन किया है, वहीं ज्यादातर विधायक और पंजाब कांग्रेस के सभी सीनियर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के पक्ष में खड़े हो गए हैं।  
पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed