फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan stopped the dirty water of Punjab built a dam there

नया संकट: पाकिस्तान ने रोका पंजाब का गंदा पानी, बनाया बांध, 20 किमी के क्षेत्र में जलभराव   

Mon, 19 Jul 2021 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 04:08 AM IST
सार

  • सीमा पर 20 किलोमीटर के क्षेत्रफल में जमा हो रहा दूषित जल   
  • सतलुज में न मिलने के कारण सीमावर्ती कई गांवों में पैदा हुआ पेयजल और खेती में पानी का संकट  
  • पर्यावरणविद् संत सीचेवाल ने जताई चिंता, सरकार को भेजेंगे रिपोर्ट    

विज्ञापन
Pakistan stopped the dirty water of Punjab built a dam there
संत बलबीर सिंह सीचेवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सालों से पाकिस्तान के रास्ते जा रहे पंजाब के गंदे पानी को पड़ोसी देश ने रोक दिया है। पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में एक बड़ा बांध बनाया गया है, इससे राज्य के 5 जिलों का नालों के जरिए जाने वाला पानी रुक गया है। इससे सीमावर्ती 20 किमी क्षेत्रफल में तेजी से जलभराव शुरू हो गया है। इस दूषित जल से पंजाब के कई गांवों की खेतीबाड़ी और पेयजल पर संकट खड़ा हो गया है। पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने इस पर जताई चिंता और सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। 

विज्ञापन


सालों से पंजाब के 5 जिलों मलोट, फिरोजपुर, मोगा,  फरीदकोट और मुक्तसर का गंदा पानी 22 नालों से एकत्र होकर पाकिस्तान क्षेत्र में सतलुज दरिया में जाकर मिल जाता है। अब पाकिस्तान ने एक बड़ा बांध बना दिया है, जिसके कारण यह गंदा पानी सतलुज तक नहीं पहुंच पा रहा है। नतीजन सीमा पर लगभग 20 किमी के क्षेत्रफल में यह दूषित पानी भरना शुरू हो गया है। इससे अब सूबे के जमशेर मुहार, काबुल शाह, सुरेशवाला, आवा, नूर मोहम्मद, गुहरामी, मुबाका सहित 15 से अधिक गांवों की हजारों हेक्टेयर खेती प्रभावित होने लगी है। ग्रामीण इस समस्या को लेकर खासे परेशान हैं।    
विज्ञापन


फेल हो रहे पानी के सैंपल    
दूषित जल और गंदगी के कारण अब 20 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में पेयजल भी दूषित हो गया है। प्रयोगशालाओं में जांच में पुष्टि हो चुकी है कि यहां का भूमिगत जल अब पीने योग्य नहीं रहा। यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो हालात और भी खराब हो जाएंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

   
सीचेवाल मॉडल है स्थायी समाधान 
संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने गांवों के दौरे के बाद बताया कि सीचेवाल मॉडल ही इसका उपाय है। दूषित जल को नालों में डालने के बजाय जिलों के बाहर सीटीपी लगाकर संशोधित किया जाए। यह पानी सिंचाई की समस्या के साथ ही खाद का भी काम करेगा। इससे ग्रामीणों को आर्थिक लाभ भी होगा।     

  
यह बहुत गंभीर समस्या है। कई साल से इस क्षेत्र की यह समस्या बनी हुई है। हमने प्रभावित क्षेत्र का हाल ही में दौरा किया है। ग्रामीणों से भी मुलाकात हुई है। इसको लेकर एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सरकार को इसके स्थायी समाधान के लिए सीचेवाल मॉडल का सुझाव दिया गया है।    
- संत बलबीर सिंह सीचेवाल, सदस्य, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एनजीटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed