फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 16 October 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: नवजोत सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा और कुंडली बॉर्डर हत्याकांड का आरोपी रिमांड पर 

Sat, 16 Oct 2021 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Oct 2021 05:08 PM IST
सार

कुंडली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में पंजाब के लखबीर सिंह की हत्या करने के आरोपी निहंग सर्बजीत को पुलिस ने शनिवार दोपहर को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे हथियार बरामद करने के साथ ही अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास करेगी। कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन स्थल के पास पंजाब के तरनतारन स्थित चीमा खुर्द गांव के लखबीर की शुक्रवार तड़के हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Punjab Top News 16 October 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के 18 दिन बाद शुक्रवार को अपना इस्तीफा वापस ले लिया। नाराज चल रहे सिद्धू ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा वापस लेने की बात कही। पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पाकिस्तान बॉर्डर से बोले पंजाब के डिप्टी सीएम- राज्य में बनाई जा रही इमरजेंसी जैसी स्थिति, बर्दाश्त नहीं करेंगे 

पंजाब के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कल रात अमृतसर के अजनाला इलाके का दौरा किया, जो पाकिस्तान की सीमा से सटा है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ को सीमा पर ही रखा जाना चाहिए और बाकी इलाकों की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब : सिद्धू ने 18 दिन बाद वापस लिया इस्तीफा, राहुल से मिलने के बाद बोले- सब ठीक हो गया 

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के 18 दिन बाद शुक्रवार को अपना इस्तीफा वापस ले लिया। नाराज चल रहे सिद्धू ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा वापस लेने की बात कही। पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


Kundli Border Murder Case: बर्बर हत्या का आरोपी निहंग सर्बजीत सात दिन के रिमांड पर, हर रोज होगा मेडिकल

कुंडली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में पंजाब के लखबीर सिंह की हत्या करने के आरोपी निहंग सर्बजीत को पुलिस ने शनिवार दोपहर को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे हथियार बरामद करने के साथ ही अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास करेगी। कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन स्थल के पास पंजाब के तरनतारन स्थित चीमा खुर्द गांव के लखबीर की शुक्रवार तड़के हत्या कर दी गई थी। पढ़ें विस्तृत खबर...

बीएसएफ के अधिकार में बढ़ोतरी: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने की अपील, केंद्र के खिलाफ एक हो जाएं सभी दल

पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को राज्य के सभी राजनीतिक दलों से कहा है कि वे आपस में लड़ना बंद करें और केंद्र के फैसले के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हो जाएं। बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने पर बादल ने कहा कि केंद्र के इस कदम से देश का संघीय ढांचा कमजोर हो जाएगा और राज्य सरकार का दर्जा नगरपालिका के बराबर हो जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर...


अमृतसर में वारदात: चंडीगढ़ के दंपति से मानावाले के पास अज्ञात लुटेरों ने छीनी कार, जेवर और मोबाइल फोन भी ले गए 

अमृतसर के मानावाला के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात कार सवारों ने चंडीगढ़ से आ रहे दंपति से कार लूट ली। आरोपी दंपति से सोने के जेवर और तीन मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। चंडीगढ़ के पारुल भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार की रात चंडीगढ़ से अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए अमृतसर आ रहे थे। पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed