{"_id":"616a2dddd87f393e30552b08","slug":"punjab-deputy-chief-minister-randhawa-visited-ajnala-adjacent-to-the-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ पर राजनीति: पाकिस्तान बॉर्डर से बोले पंजाब के डिप्टी सीएम- राज्य में बनाई जा रही इमरजेंसी जैसी स्थिति, बर्दाश्त नहीं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ पर राजनीति: पाकिस्तान बॉर्डर से बोले पंजाब के डिप्टी सीएम- राज्य में बनाई जा रही इमरजेंसी जैसी स्थिति, बर्दाश्त नहीं करेंगे
Sat, 16 Oct 2021 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:11 AM IST
सार
उन्होंने कहा कि बीएसएफ को सीमा पर ही रखा जाना चाहिए और बाकी इलाकों की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सुखजिंदर सिंह रंधावा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कल रात अमृतसर के अजनाला इलाके का दौरा किया, जो पाकिस्तान की सीमा से सटा है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ को सीमा पर ही रखा जाना चाहिए और बाकी इलाकों की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
रंधावा ने कहा कि लोगों को डर है कि बीएसएफ के जवान अचानक से उनके घरों में घुस जाएंगे, गांवों की घेराबंदी करेंगे और तलाशी लेंगे। यदि बीएसएफ गांवों में प्रवेश करती है, तलाशी लेती है, मामले दर्ज करती है या स्टेशन स्थापित करती है, तो यह देश के संघीय ढांचे को कमजोर करने का प्रयास होगा, ऐसा लोगों को लगता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - वायरल वीडियो में दिखा वहशीपन: पहले काटा लखबीर का हाथ, फिर उल्टा लटकाए रखा, गुरुओं का नाम लेकर तड़पता रहा
विज्ञापन
वहीं कैप्टन द्वारा बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विस्तार करने के केंद्र के फैसले का समर्थन करने पर रंधावा ने कहा कि 2016 में, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक अखबार के साक्षात्कार में कहा था कि बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच एक सांठगांठ थी और इसे तोड़ने की जरूरत थी। उन्हें पहले इसका जवाब देना चाहिए।
रंधावा ने कहा कि पंजाब में औचक इमरजेंसी जैसे हालात बन रहे हैं, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब पुलिस के हाथ में पंजाब सुरक्षित है। केंद्र को इसके बजाय सीमा पार से आने वाले ड्रग्स, हथियारों और ड्रोन पर ध्यान देना चाहिए। शांतिपूर्ण पंजाबियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।