फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 04 September 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: कैप्टन ने माझा के दिग्गज कांग्रेसियों से की चर्चा और तरनतारन में दिखे दो ड्रोन

Sat, 04 Sep 2021 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Sep 2021 05:04 PM IST
सार

जन्माष्टमी की रात पंजाब पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड के साथ आतंकी सरूप सिंह जौहल को गिरफ्तार किया था। सरूप सिंह ने अमृतसर और लुधियाना में 10 जगहों की रेकी की थी। इन महानगरों में धमाके करने के लिए जर्मनी में बैठे आतंकी संगठनों ने योजना बनाई थी, जिसमें अन्य लोगों को भी शामिल करना था। 

विज्ञापन
Punjab Top News 04 September 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल जुलाई में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किए गए ट्वीट को आधार बनाकर एसआई भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 28 साल से बढ़ाकर 32 वर्ष करने का निर्देश जारी करने की अपील पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने कहा कि सीएम के ट्वीट के आधार पर सरकार को आयु सीमा बढ़ाने का आदेश जारी नहीं किया जा सकता है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस की कलह: रावत की सलाह पर अमल शुरू, कैप्टन ने माझा के दिग्गज कांग्रेसियों को साधा 
पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश प्रभारी हरीश रावत की सलाह पर अमल करने में जुट गए हैं। पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान धार्मिक और श्रद्धा का माहौल नजर आया, वहीं सदन के बाहर सियासी गतिविधियां भी बदस्तूर जारी रहीं। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब: तरनतारन में दिखे दो पाकिस्तानी ड्रोन, फायरिंग के बाद लौटे, बीएसएफ-पंजाब पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन 
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में शनिवार सुबह करीब चार बजे पाकिस्तान सीमा से दो ड्रोन खालड़ा सेक्टर में दिखाए दिए। इस पर सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने लगभग 50 फायर किए। जिसके बाद दोनों ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गए।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़: हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन यादव बने चंडीगढ़ के गृह सचिव, आदेश जारी 
वर्ष 2000 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन कुमार यादव चंडीगढ़ के अगले गृह सचिव होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। वह अरुण कुमार गुप्ता की जगह ले लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया था।  पढ़ें विस्तृत खबर...

एसआई भर्ती: हाईकोर्ट ने कहा- सीएम के ट्वीट के आधार पर नहीं दिया जा सकता आयु सीमा बढ़ाने का आदेश
गत वर्ष जुलाई में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किए गए ट्वीट को आधार बनाकर एसआई भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 28 साल से बढ़ाकर 32 वर्ष करने का निर्देश जारी करने की अपील पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने कहा कि सीएम के ट्वीट के आधार पर सरकार को आयु सीमा बढ़ाने का आदेश जारी नहीं किया जा सकता है। पढ़ें विस्तृत खबर...


बड़ा खुलासा: जर्मनी से रची जा रही पंजाब में आतंकी हमले की साजिश, अमृतसर व लुधियाना में 10 जगहों की रेकी
जन्माष्टमी की रात पंजाब पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड के साथ आतंकी सरूप सिंह जौहल को गिरफ्तार किया था। सरूप सिंह ने अमृतसर और लुधियाना में 10 जगहों की रेकी की थी। इन महानगरों में धमाके करने के लिए जर्मनी में बैठे आतंकी संगठनों ने योजना बनाई थी, जिसमें अन्य लोगों को भी शामिल करना था।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed