फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Nitin Kumar Yadav appointed as next Home Secretary of Chandigarh

चंडीगढ़: हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन यादव बने चंडीगढ़ के गृह सचिव, आदेश जारी 

Sat, 04 Sep 2021 09:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Sep 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
IAS Nitin Kumar Yadav appointed as next Home Secretary of Chandigarh
नितिन यादव। - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2000 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन कुमार यादव चंडीगढ़ के अगले गृह सचिव होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। वह अरुण कुमार गुप्ता की जगह ले लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया था। आईएएस यादव सोमवार को अपना पद संभाल सकते हैं। उनके आने के बाद प्रशासन में एक बार फिर विभागों का फेरबदल होगा।

विज्ञापन


अरुण कुमार गुप्ता का कार्यकाल 31 मई को ही समाप्त हो गया था, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से उनके लिए 3 महीने का सेवा विस्तार मांगा था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया था, इसलिए उन्होंने 31 अगस्त तक चंडीगढ़ में काम किया। 
विज्ञापन



अब वह अपने मूल कैडर हरियाणा वापस चले गए हैं। गुप्ता के पास चंडीगढ़ प्रशासन के गृह, कानून एवं न्याय, चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान, जल संसाधन, जेलों, राजस्व, विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, स्थानीय सरकार, स्वास्थ्य, पुलिस, पर्यावरण और वन विभाग के सचिव के साथ सिटको के चेयरमैन की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटी प्रशासन में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के बाद दूसरे नंबर के अधिकारी होंगे आईएस यादव
गुरुवार को ही प्रशासन ने अरुण गुप्ता के विभागों की जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को सौंपी थी। सबसे ज्यादा विभाग वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े को सौपे गए थे। लेकिन अब नितिन यादव के आने के बाद उन्हें फिर से कई महत्वपूर्ण पद दिए जा सकते हैं। आईएस यादव यूटी प्रशासन में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के बाद दूसरे नंबर के अधिकारी होंगे। बता दें कि यूटी प्रशासन ने गृह सचिव के पद के लिए आईएएस नितिन कुमार यादव के नाम की ही सिफारिश की थी। हरियाणा द्वारा भेजे गए नामों में वर्ष 2000 बैच के नितिन कुमार यादव, वर्ष 2000 बैच के पंकज अग्रवाल और वर्ष 2003 बैच के विनय सिंह का नाम शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed