फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amarinder Singh Meets Senior Congress leaders of Majha Area

पंजाब कांग्रेस की कलह: रावत की सलाह पर अमल शुरू, कैप्टन ने माझा के दिग्गज कांग्रेसियों को साधा 

Sat, 04 Sep 2021 07:54 AM IST
निवेदिता वर्मा हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Sep 2021 07:54 AM IST
सार

इसी हफ्ते पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत के चंडीगढ़ दौरे के समय प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू का दिल्ली में हाईकमान से मिलने जाना और वहां केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उनको मिलने के लिए समय नहीं देने से कैप्टन और उनके समर्थक उत्साहित हैं।  

विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh Meets Senior Congress leaders of Majha Area
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश प्रभारी हरीश रावत की सलाह पर अमल करने में जुट गए हैं। पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान धार्मिक और श्रद्धा का माहौल नजर आया, वहीं सदन के बाहर सियासी गतिविधियां भी बदस्तूर जारी रहीं। कैप्टन ने सत्र खत्म होने के बाद माझा क्षेत्र के अनेक सीनियर नेताओं को शहर के एक पांच सितारा होटल में लंच दिया और उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस में जारी धड़ेबंदी के माहौल के बीच कैप्टन ने माझा क्षेत्र के कांग्रेसी सांसदों और विधायकों के साथ लंच के दौरान करीब डेढ़ घंटा चर्चा की। इस लंच मीटिंग की विशेष बात यह रही कि कभी कैप्टन के धुर विरोधी रहे राज्यसभा सदस्य और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद गुरजीत सिंह औजला, जसबीर सिंह डिंपा, कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, विधायक फतेहजंग बाजवा, रमिंदर सिंह आंवला और कुछ अन्य प्रमुख नेता इसमें मौजूद रहे। 
विज्ञापन



पिछले दिनों पंजाब पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने अपने चंडीगढ़ दौरे के दौरान कहा था कि उन्होने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को सलाह दी है कि वे राज्य के नाराज मंत्रियों, विधायकों को नेताओं से बातचीत कर उनको मनाएं। कैप्टन की इस कवायद को रावत की सलाह पर अमल के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू की दिल्ली में अनदेखी से कैप्टन खेमा उत्साहित

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान मुख्यमंत्री ने माझा क्षेत्र के नेताओं के साथ सियासी रणनीति पर चर्चा की, क्योंकि इसी क्षेत्र से अमरिंदर को पार्टी के कई नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी हफ्ते पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत के चंडीगढ़ दौरे के समय प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू का दिल्ली में हाईकमान से मिलने जाना और वहां केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उनको मिलने के लिए समय नहीं देने से कैप्टन और उनके समर्थक उत्साहित हैं।  

नवजोत सिद्धू की दिल्ली में हाईकमान के किसी भी नेता से बातचीत नहीं हो सकी और वे इंतजार करके खाली हाथ लौट आए।  इससे प्रदेश कांग्रेस में यह संकेत गया है कि हाईकमान अब सिद्धू को लेकर बहुत अधिक उत्साहित नहीं है और आने वाले कुछ दिनों में सिद्धू हाईकमान के अनदेखी का शिकार हो सकते हैं। 

अमरिंदर ने बनाई डैमेज कंट्रोल की रणनीति
दूसरी ओर, कैप्टन ने इन्हीं बदलते हालात में अपने लिए डैमेज कंट्रोल की रणनीति बनाई है। पता चला है कि शुक्रवार को लंच मीटिंग के दौरान उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। इस संबंध में कुछ विधायकों से जब फोन पर जानकारी चाही गई तो उन्होंने विवाद संबंधी किसी मुद्दे पर इस मीटिंग में चर्चा से इनकार किया।

विकास के मुद्दे पर हुई चर्चा

इस मीटिंग में प्रदेश के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई है। मैंने पिछले दिनों सरकार से बातचीत करके गन्ना किसानों का बड़ा मसला हल करवाया है और गन्ने के दाम संबंधी ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। ऐसे और भी कई काम करने हैं जो उनके ध्यान में हैं और जिनसे प्रदेश के लोगों के हित जुड़े हैं। -प्रताप सिंह बाजवा, राज्यसभा सांसद (कांग्रेस)

कैप्टन सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उनमें से अनेक पूरे कर दिए गए हैं और जो रह गए हैं, उन्हें पूरा करने के सरकार उपाय कर रही है। इसके लिए यह मीटिंग जरूरी थी। - राणा गुरमीत सिंह सोढी खेल मंत्री, पंजाब 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed