फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: LPG tanker, government bus and car collide on GT Road

Punjab: जीटी रोड पर एलपीजी टेंकर, सरकारी बस व कार में हुई टक्कर

Mon, 13 May 2024 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 May 2024 10:51 PM IST
सार

तीन वाहनों की हुई टक्कर के चलते जीटी रोड के दोनों तरफ यातायात प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन
Punjab: LPG tanker, government bus and car collide on GT Road
फगवाड़ा जीटी रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना में पलटी हुई बस व कार - फोटो : संवाद

विस्तार

फगवाड़ा क्षेत्र के गोराया फगवाड़ा जीटी रोड पर गांव चाचोकी के निकट भीषण सड़क दुर्घटना में एक एलपीजी टैंकर, पीआरटीसी बस व कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक कार में भूपेंद्र सिंह अपने पांच पारिवारिक सदस्यों के साथ पिहोवा से फगवाड़ा की तरफ आ रहे थे तो जीटी रोड पर चाचोकी के निकट पटियाला से कपूरथला जा रही सरकारी बस को क्रॉस करते हुए बस की चपेट में आ गए और उनकी कार पलट गई।

विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह के अनुसार सरकारी बस को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार एलपीजी टैंकर ने टक्कर मारी, जिसके चलते उनकी कार सरकारी बस की चपेट में आ गई। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जानी नुकसान से उनका बचाव रहा परंतु कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन


एलपीजी टैंकर चालक इंद्रजीत ने बताया के वह लालड़ू से जालंधर की तरफ जा रहे थे कि चाचोकी के निकट आगे जा रही सरकारी बस द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से उनके टैंकर की बस के साथ टक्कर हो गई। तीन गाड़ियों की हुई भीष्ण टक्कर में जानी नुकसान से बचाव रहा पर कुछ एक लोगों को मामूली चोट लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थाना सिटी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया के इस भीषण सड़क दुर्घटना में बड़े जानी नुकसान से बचाव रहा है, जबकि वाहनों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ एक लोगों को मामूली चोट आई हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed