फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   police, car, hit, rehri, one, death

पुलिस की टवेरा ने रेहड़ी को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 21 May 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 21 May 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
police, car, hit, rehri, one, death
बठिंडा-मुल्तानिया रोड पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार पुलिस की टवेरा बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी गोलगप्पे की रेहड़ी से जा टकराई।
विज्ञापन



हादसे में रेहड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गोलगप्पे खा रहे दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी (सिटी) गुरजीत सिंह रोमाणा सिविल अस्पताल पहुंचे। रेहड़ी चालक की पहचान नहीं हो पाई है।


जानकारी के अनुसार मुल्तानिया रोड पर विराट ग्रीन के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास गोलगप्पे की रेहड़ी लगी हुई थी। दोपहर को रेहड़ी पर बीड़ तालाब निवासी पलविंदर सिंह और जसवीर सिंह गोलगप्पे खा रहे थे। इस दौरान गश्त को मुलतानिया की ओर जा रही बठिंडा पुलिस की टवेरा नंबर तीन का ड्राइवर सामने से आ रहे ट्रक  से बचाव करते हुए अपना संतुलन खो बैठा और उसने गोलगप्पे की रेहड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन



इसके चलते रेहड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई और जसवीर व पलविंदर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटनास्थल के पास एकत्र लोगों ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी (सिटी) वन गुरजीत सिंह रोमाणा सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना। डीएसपी ने कहा कि टवेरा के ड्राइवर लखविंदर सिंह के खिलाफ जांच की जा रही है। घटना के लिए जिम्मेदार किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed