फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   New disclosure in extortion from traders in Talwandi Sabo of Bathinda

Bathinda: पहले गैंगस्टर मन्ना को दी थी रंगदारी, फिर उसी के साथ मिलकर करने लगा वसूली का काम

Fri, 14 Oct 2022 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 10:39 AM IST
सार

इस पूरे मामले में पंजाब पुलिस के एक पूर्व डीएसपी का बेटा भी जुड़ा हुआ है। पुलिस रिंपी और पूर्व डीएसपी के बेटे को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। अगर दोनों आरोपी पकड़े गए तो उनसे भी लाखों रुपये रंगदारी के बरामद हो सकते हैं।

विज्ञापन
New disclosure in extortion from traders in Talwandi Sabo of Bathinda
बठिंडा में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बठिंडा के तलवंडी साबो में व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के खेल में सूत्रों ने नया खुलासा किया है जो गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं बताया। सूत्रों के अनुसार रंगदारी वसूल करने के मामले में नामजद आरोपी रिंपी तलवंडी में गैस एजेंसी चलाता था।

विज्ञापन


इसी दौरान गैंगस्टर मन्ना ने अपने गुर्गों के जरिए रिंपी से लाखों रुपये रंगदारी में मांगे। जब रिंपी ने मना किया तो मन्ना ने उसकी एजेंसी पर तोड़फोड़ करवा दी थी। इसके बाद डरे रिंपी ने मन्ना के कहने पर उसके गुर्गों को दो लाख रुपये, 200 बोरी सीमेंट और एक ट्रक रेत दिया था।
विज्ञापन



इसके बाद रिंपी की मन्ना के साथ दोस्ती हो गई और रिंपी खुद मन्ना के लिए तलवंडी के व्यापारियों से रंगदारी वसूलने का काम करने लगा। सूत्रों ने बताया आरोपी रिंपी धीरे धीरे मन्ना के साथियों के साथ जुड़ता गया और उनके साथ मिलकर रंगदारी वसूलने लगा। रिंपी और सतिंदर नामक व्यक्ति मन्ना के लिए अब तक 30 लाख से ज्यादा की रंगदारी वसूल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में पंजाब पुलिस के एक पूर्व डीएसपी का बेटा भी जुड़ा हुआ है। पुलिस रिंपी और पूर्व डीएसपी के बेटे को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। अगर दोनों आरोपी पकड़े गए तो उनसे भी लाखों रुपये रंगदारी के बरामद हो सकते हैं। इस मामले में गुरुवार को पकड़े गए सभी आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed