{"_id":"6348eeb990452b4e485c2aa6","slug":"new-disclosure-in-extortion-from-traders-in-talwandi-sabo-of-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: पहले गैंगस्टर मन्ना को दी थी रंगदारी, फिर उसी के साथ मिलकर करने लगा वसूली का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: पहले गैंगस्टर मन्ना को दी थी रंगदारी, फिर उसी के साथ मिलकर करने लगा वसूली का काम
Fri, 14 Oct 2022 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:39 AM IST
सार
इस पूरे मामले में पंजाब पुलिस के एक पूर्व डीएसपी का बेटा भी जुड़ा हुआ है। पुलिस रिंपी और पूर्व डीएसपी के बेटे को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। अगर दोनों आरोपी पकड़े गए तो उनसे भी लाखों रुपये रंगदारी के बरामद हो सकते हैं।
विज्ञापन
बठिंडा में पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के तलवंडी साबो में व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के खेल में सूत्रों ने नया खुलासा किया है जो गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं बताया। सूत्रों के अनुसार रंगदारी वसूल करने के मामले में नामजद आरोपी रिंपी तलवंडी में गैस एजेंसी चलाता था।
विज्ञापन
इसी दौरान गैंगस्टर मन्ना ने अपने गुर्गों के जरिए रिंपी से लाखों रुपये रंगदारी में मांगे। जब रिंपी ने मना किया तो मन्ना ने उसकी एजेंसी पर तोड़फोड़ करवा दी थी। इसके बाद डरे रिंपी ने मन्ना के कहने पर उसके गुर्गों को दो लाख रुपये, 200 बोरी सीमेंट और एक ट्रक रेत दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद रिंपी की मन्ना के साथ दोस्ती हो गई और रिंपी खुद मन्ना के लिए तलवंडी के व्यापारियों से रंगदारी वसूलने का काम करने लगा। सूत्रों ने बताया आरोपी रिंपी धीरे धीरे मन्ना के साथियों के साथ जुड़ता गया और उनके साथ मिलकर रंगदारी वसूलने लगा। रिंपी और सतिंदर नामक व्यक्ति मन्ना के लिए अब तक 30 लाख से ज्यादा की रंगदारी वसूल चुके हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में पंजाब पुलिस के एक पूर्व डीएसपी का बेटा भी जुड़ा हुआ है। पुलिस रिंपी और पूर्व डीएसपी के बेटे को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। अगर दोनों आरोपी पकड़े गए तो उनसे भी लाखों रुपये रंगदारी के बरामद हो सकते हैं। इस मामले में गुरुवार को पकड़े गए सभी आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी बड़ा खुलासा कर सकते हैं।