फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   narender modi_rally_jagraon_punjab

नरेंद्र मोदी से मिलना है तो 21 को पहुंचे जगरांव

Sat, 14 Dec 2013 02:39 PM IST
अमर उजाला / चंडीगढ़
अमर उजाला / चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Dec 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
narender modi_rally_jagraon_punjab
21 दिसंबर को जगरांव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की फतेह रैली होने जा रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


उनके रैली में पहुंचने से लेकर उनकी रवानगी तक की सुरक्षा योजना तैयार की गई है। खुफिया एजेंसियों के ताजा इनपुट में बढ़ते खतरे को भांपकर पंजाब सरकार ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों ने रैली और मोदी की सुरक्षा के लिए सात हजार पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की रणनीति बनाई है।

यह रहेगी सुरक्षा
सुरक्षाकर्मियों के अलावा हेलीपैड से मंच तक लाने के लिए दो बुलेट प्रूफ कारों और दो स्क्वार्ड वाहनों का प्रयोग किया जाएगा।

वर्तमान में मोदी को सबसे बड़ा खतरा इंडियन मुजाहिदीन से है क्योंकि गुजरात दंगों के लिए उनको दोषी माना जाता है।

उधर, पंजाब में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक खालिस्तानी आतंकी संगठन मोदी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश मे हैं।

इनपुट मे साफ कहा गया है कि पंजाब में विपक्षी कांग्रेस और पंथक दलों द्वारा मोदी के विरोध के बीच यह आतंकी संगठन अपने कारनामे को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनपुट मिलने के बाद पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा का नया खाका तैयार किया है। मोदी को चार स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा।

पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि जेड प्लस सुरक्षा कवर के अलावा पंजाब पुलिस अपने स्तर पर कड़े प्रबंध कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शनों से निपटने के लिए अलग से पुलिस दस्ता तैनात रहेगा जबकि सुरक्षा में लगे मुलाजिम दिए टॉस्क पर काम करेंगे।
 
सुरक्षा अमला
पुलिस और पीएपी कमांडो---------6700
आईपीएस आफिसर----------------23
आईजी-----------------------------3
डीआईजी---------------------------4
एसएसपी---------------------------9
कमांडेंट----------------------------8
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed