{"_id":"64842547d9f0d9c9d60107c3","slug":"man-died-in-road-accident-in-kapurthala-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: तेज रफ्तार मर्सिडीज चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, पलटियां खाकर बाइक सवार से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: तेज रफ्तार मर्सिडीज चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, पलटियां खाकर बाइक सवार से टकराई, युवक की मौत
Sat, 10 Jun 2023 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:55 PM IST
सार
कार सवार राजेंद्र पाल ने बताया कि होशियारपुर से फगवाड़ा होते हुए वे मर्सिडीज कंपनी के शोरूम में जा रहे थे। उनके आगे जो गाड़ी जा रही थी, उसने अचानक ब्रेक लगा दी। जब उससे बचने के लिए उन्होंने ब्रेक लगाई तो उनकी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और तीन पलटियां खाकर गाड़ी पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे के बार पलटी कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
कपूरथला में जीटी रोड पर बर्गर किंग के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, हादसा मर्सिडीज ड्राइवर की रैश ड्राइविंग के कारण हुआ। हादसे के दौरान पांच लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार मर्सिडीज ड्राइव कर रहे शख्स ने अचानक ब्रेक लगाई। बैलेंस बिगड़ने से कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटियां खाते हुए पेड़ के नीचे खड़ी बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस से फगवाड़ा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रीतपाल सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गांव जगतपुर तहसील बंगा जिला नवांशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं हादसे के समय मर्सिडीज में पांच लोग बैठे थे, जो कार के एयरबैग खुलने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लुधियाना में लूट: ATM में कैश जमा करने वाली कंपनी में घुसे लुटेरे, कर्मियों को बंधक बना सात करोड़ लेकर फरार
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मर्सिडीज और बाइक को कब्जे में ले लिया है। कार सवार राजेंद्र पाल ने बताया कि होशियारपुर से फगवाड़ा होते हुए वे मर्सिडीज कंपनी के शोरूम में जा रहे थे। उनके आगे जो गाड़ी जा रही थी, उसने अचानक ब्रेक लगा दी। जब उससे बचने के लिए उन्होंने ब्रेक लगाई तो उनकी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और तीन पलटियां खाकर गाड़ी पेड़ से जा टकराई। पेड़ के पास खड़ा बाइक सवार युवक चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे एएसआई मक्खन सिंह ने बताया कि मर्सिडीज गाड़ी CHCL-1327 को जब्त कर लिया है। कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के शव को भी कब्जे में लेकर केस दर्ज किया है।