फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth dies in police custody; family alleges murder

Ludhiana News: पुलिस रिमांड में युवक की मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 16 Sep 2026 03:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 16 Sep 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in police custody; family alleges murder
मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा, परिजन के आरोप बेबुनियाद - डीएसपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। गांव जय सिंह वाला में चोरी के आरोप में पकड़े गए 26 वर्षीय दलेर सिंह की पुलिस रिमांड के दौरान मंगलवार शाम को तबीयत बिगड़ गई। उसे सरकारी अस्पताल संगत ले जाया गया, जहां से सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता बखशीश सिंह ने थाना संगत पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने रिमांड में उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उन्होंने मुख्यमंत्री मान से इंसाफ की मांग की। बखशीश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका बेटा दलेर सिंह नशा करता था। उसे रविवार को गांव जय सिंह वाला में चोर समझकर पुलिस को पकड़वाया गया था। सोमवार को अदालत में पेशी के दौरान दलेर सिंह बिल्कुल ठीक था। मंगलवार रात को उन्हें पुलिस से बेटे की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

पुलिस का पक्ष
डीएसपी देहाती हरविंदर सिंह ने परिजनों के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि दलेर सिंह को चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिस रिमांड दौरान मंगलवार शाम को उसकी अचानक तबीयत खराब हुई थी। पुलिस उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल संगत ले गई थी जहां से सिविल अस्पताल रेफर किया गया। डीएसपी ने कहा कि मौत के असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed