फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The name 'Veer Bal Diwas' is not acceptable: Charanjit Channi

वीर बाल दिवस नाम स्वीकार्य नहीं: चरणजीत चन्नी

Sat, 20 Dec 2025 07:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
The name 'Veer Bal Diwas' is not acceptable: Charanjit Channi
चमकौर साहिब। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के बड़े साहिबजादों की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए मोरिंडा से पैदल चमकौर साहिब का लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी डॉ. कमलजीत कौर, बेटे नवजीत सिंह नवी और रिधम, साथ ही स्थानीय कांग्रेसी नेता और समर्थक मौजूद थे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने चरणजीत सिंह चन्नी को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। रास्ते में लगे लंगरों पर भी चन्नी रुके और आम लोगों से मिलते रहे। सुबह 11 बजे मोरिंडा से रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे चमकोर साहिब पहुंचे। इस अवसर पर चरणजीत चन्नी ने केंद्र सरकार पर भी तीखे शब्दों में हमला किया। उन्होंने कहा कि साहिबजादों की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए वीर बाल दिवस का नाम बदलकर सिख मर्यादा के अनुसार रखा जाए और इसके लिए एसजीपीसी तथा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों की सहमति ली जाए। चन्नी ने कहा कि केंद्र को सिख मामलों में सीधे दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि साहिबजादों की शहादत मानवता के लिए अद्वितीय उदाहरण है और सिख कौम ने उन्हें बाबा का खिताब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1925 के सिख एक्ट की तरह ही बिना समुदाय की सहमति के कोई निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed