फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   swindle of 10 lac on name of italy in punjab

मोगा में इटली के नाम पर दस लाख की ठगी

Mon, 11 Mar 2013 01:00 PM IST
मोगा/इंटरनेट डेस्क
मोगा/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Mar 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
swindle of 10 lac on name of italy in punjab

थाना एनआरआई पुलिस ने एक प्रवासी भारतीय के खिलाफ एक युवक को इटली बुलाने के नाम पर दस लाख रुपये ऐंठने के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़ित किसान ने कर्ज उठाकर बेटे को विदेश भेजने के लिए राशि दी थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव कोट मोहम्मद खां (धर्मकोट) निवासी गुरबचन सिंह ने एसएसपी से शिकायत की थी कि उन्होंने दुबई में रह रहे अपने बेटे भूपिंदर सिंह को इटली भेजने के लिए इटली में रह रहे सुरजीत सिंह के साथ दो साल पहले सौदा तय किया था। सुरजीत सिंह मूल रूप में गांव मैहरों का रहने वाला है।
विज्ञापन


आरोपी एनआरआई सुरजीत सिंह ने पीड़ित से दो साल पहले दस लाख रुपये की राशि लेकर पीड़ित के बेटे को न तो इटली बुलाया और न ही उसकी राशि वापस की। पीड़ित किसान ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने अपनी जमीन बैंक के पास गिरवी रखकर साढ़े छह लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसके अलावा साढ़े तीन लाख रुपये आढ़ती से ब्याज पर उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी एनआरआई ऐंठी राशि वापस करने में टालमटोल करता आ रहा था। उधर, एसएसपी ने इस मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान आरोपी ने टेलीफोन से पुलिस को बताया था कि उसने वसूल की राशि पीड़ित को वापस कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी की मां सुरजीत कौर के भी बयान दर्ज किए थे।


सुरजीत सिंह की मां ने भी धन राशि वापस करने की बात कही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी धन राशि वापस करने संबंधी कोई भी प्रमाण पेश नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने आरोपी एनआरआई सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed