फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   killa, raipur, gramin, khel, olympic

विदेशियों ने भी माना पारंपरिक खेलों का लोहा

Sun, 02 Feb 2014 10:06 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 02 Feb 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
killa, raipur, gramin, khel, olympic
किला रायपुर की सरजमीं पर चार दिन तक जोश, जज्बे, जुनून, एकाग्रता और संतुलन के अद्भुत कौशल प्रदर्शन के साथ ही 78वें ग्रामीण ओलंपिक का रविवार को समापन हो गया।
विज्ञापन



समारोह के अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया, वहीं खिलाड़ियों ने भी देशी और विदेशी दर्शकों के सामने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन करके सभी का मन मोह लिया। खास कर पारंपरिक ग्रामीण खेलों को देखने के लिए लोगों का रोमांच अपने चरम पर रहा। कोई अपने दांतों से ईंटें उठा रहा था तो कोई दांत से हल उठाने में लगा था।
विज्ञापन




समापन के अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री मनीष तिवारी खास तौर पर मौजूद रहे। तिवारी ने पारंपरिक खेलों को प्लेटफार्म मुहैया कराने के लिए गरेवाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सराहना की और संगठन को दस लाख रुपये की ग्रांट देने और गांव किला रायपुर के विकास के लिए पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया। तिवारी ने किला रायपुर खेलों के इतिहास पर पुस्तक लिखने की जरूरत पर जोर दिया। तिवारी के अलावा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों अपनी पत्नी परमीत कौर के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी एसोसिएशन को दस लाख की ग्रांट देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार को अंतिम दिन हुए खेलों में बुजुर्गों की सौ मीटर दौड़ कराई गई। 70 से 75 वर्ष की उम्र के बुजुर्गों की दौड़ में अमृतसर के अजीत सिंह रंधावा ने बाजी मारी, फुल्लांवाल के तेजा सिंह ने 80 से अधिक उम्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ में बाजी मारी। दूसरे स्थान पर दलीप सिंह और तीसरे पर अमर सिंह ने जगह बनाई। 



खच्चर गाड़ी दौड़ में धवद्दी के पवित्र सिंह ने सभी को पछाड़ दिया। गांव पक्खोवाल स्वरूप सिंह दूसरे और  सादिक खान तीसरे स्थान पर रहे। घुड़दौड़ मुकाबले में अमृतसर के अजीत सिंह रंधावा अव्वल रहे। नछत्तर सिंह दूसरे और बख्तावर सिंह तीसरे नंबर पर रहे। महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में पटियाला की सन्नी अव्वल रही, जबकि संदीप कौर दूसरे और कुलविंदर कौर तीसरे स्थान पर रही।


सौ मीटर दौड़ में पुरुषों के वर्ग में मनिंदर सिंह अव्वल रहे। जबकि गोपी चंद दूसरे और राहुल तीसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर ट्राई साइकिल रेस में निरंजन पहले, काला दूसरे और सुखविंदर सिंह तीसरे नंबर पर रहे। 200 मीटर पुरुषों के फाइनल में नीरज ने पहला, राहुल ने दूसरा और मुकेश ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग के हाई जंप मुकाबलों में सोनू ने पहला, संदीप कौर ने दूसरा और परमीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों के वर्ग में सिद्धार्थ ने पहला, सुरिंदर ने दूसरा और दीपेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया।


ट्रैक्टर रेस मुकाबले में दिलप्रीत सिंह ने पहला, हरविंदर ने दूसरा, जगर सिंह ने तीसरा और मनजिंदर ने चौथा स्थान हासिल किया। ट्रॉली की लोडिंग और अनलोडिंग मुकाबले में पल्लेदार यूनियन संगरूर ने बाजी मारी। पुरुषों की आठ सौ मीटर दौड़ में गुरविंदर सिंह अव्वल रहे।



दूसरे स्थान पर कुलदीप सिंह, तीसरे पर जशभनदीप सिंह रहे। महिला वर्ग में पुष्पा ने पहला, शरणजीत कौर ने दूसरा और अनुपमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीन मील की साइकिल रेस में कुलदीप सिंह ने सभी को पछाड़ दिया। गुरबाज सिंह दूसरे और रूबलप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed