फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Foot march support of farmers in Ludhiana

समूह भाईचारे ने किसानों के हक में निकाला पैदल मार्च

Mon, 08 Feb 2021 05:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Foot march support of farmers in Ludhiana
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार समूह भाईचारे ने पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। मार्च में शामिल लोगों ने किसान मजूदर एकता जिंदाबाद के नारे लगाते केंद्र सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। महिलाओं ने हाथ में किसान यूनियन का झंडा लेकर कृषि कानूनों के खिलाफ रोष जताते हुए नारेबाजी की। मार्च विभिन्न धार्मिक स्थलों के बाहर से गुजरा, वहां पर बैठे लोगों ने उनका समर्थन किया।
विज्ञापन

सराभा नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के बाहर से मार्च की शुरुआत हुई। महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग किसान यूनियन का झंडा लेकर पहुंचे। यहां से पैदल मार्च करते यह लोग सराभा नगर चर्च के पास पहुंचे, यहां पर पहले से ईसाई समुदाय के लोग उनके समर्थन में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पैदल मार्च आगे बढ़ता रहा रास्ते में मुस्लिम समुदाय के लोग भी इसमें शामिल हुए। सबसे अंत में मार्च सराभा नगर मंदिर के पास से गुजरा यहां पर भी हिंदू समुदाय के लोगों ने किसानों का समर्थन किया।

पैदल मार्च गुरुद्वारा साहिब पर आकर खत्म हो गया। मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि किसान खेती कानूनों के खिलाफ लंबे समय संघर्ष कर रहे है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह किसानों की हालत देखते इन कानूनों को तुरंत वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed