फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fog weather punjab

ठंड और कोहरे से ठिठुर रहा पंजाब

Tue, 17 Dec 2013 03:54 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
अमर उजाला, मुक्तसर Updated Tue, 17 Dec 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
fog weather punjab
दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे कोहरे के कारण एक दम से सर्दी में इजाफा हो गया है, जिस कारण लोग पूरी तरह से गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कोहरे के बढ़ने से वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलाकर चलना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह की शुरूआत भी कड़ाके के कोहरे के साथ हुई। धुंध का प्रकोप पहले से ज्यादा दिखाई दिया। सुबह करीब बारह बजे तक आसमान से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए।

बाद दोपहर भी सूर्य देवता ने खुलकर दर्शन नहीं दिए। इसके चलते दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। ठंड से बचाव को जहां लोग गर्म कपड़ों से लैस नजर आ रहे हैं, वहीं दस्ताने और मफलर वाली दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


सर्दी से हाथों को बचाने के लिए दस्तानों और कानों को ढंकने के लिए मफलर की मांग बढ़ गई है। बाजारों में दूर-दराज को जाने वाले वाहन चालक कंबल तथा शॉल आदि ओढ़कर अपने गंतव्य को बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed