{"_id":"57f653db4f1c1b0b6d26f767","slug":"murder-dera-premi-murdered-in-ludhiana-ludhiana-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रेमी कैंटीन संचालक को चाकुओं से गोदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरा प्रेमी कैंटीन संचालक को चाकुओं से गोदा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 06 Oct 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहाड़ा माछीवाड़ा रोड पर स्थित गांव भमा कलां के नाम चर्चा घर के पास बनी कैंटीन के अंदर घुसकर दो लोगों ने बुधवार को डेरा प्रेमी कैंटीन संचालक को चाकुओं से गोद डाला। जब डेरे के अंदर काम करने वाला व्यक्ति कैंटीन में गया तो कैंटीन संचालक गुरदेव सिंह (70) घायल पड़ा था।
उसे अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां वीरवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव जुगियाणा के रहने वाले गुरचरण सिंह के मुताबिक गुरदेव सिंह नाम चर्चा घर के साथ ही बनी कैंटीन चलाता है। बुधवार को वह डेरे के अंदर काम कर रहा था, जबकि गुरदेव सिंह कैंटीन में था। इसी दौरान दो लोग कैंटीन के अंदर घुसे और उन्होंने गुरदेव पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
सी दौरान गुरचरण सिंह अंदर गया तो गुरदेव खून से लथपथ पड़ा था। उसने तुरंत आस-पास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाश रही है।
वीरवार सुबह इलाज के दौरान गुरदेव सिंह की मौत हो गई। थाना कूमकलां के इंचार्ज सुरजीत सिंह नागरा ने कहा कि पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले को हत्या मामले में तबदील कर दिया है। अभी आरोपियों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।