{"_id":"5a3d34664f1c1b0d698c39ad","slug":"91513960550-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलक झपकते ही वाहन चोरी करने वाला एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलक झपकते ही वाहन चोरी करने वाला एक गिरफ्तार
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को आत्म नगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को डुगरी रोड स्थित लिबड़ा कट के पास से दबोचा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने गिल रोड स्थित दशमेश नगर निवासी दीपक कुमार उर्फ मोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था। पुलिस ने आरोपी को रोक कर वाहन के कागजात मांगे तो वह कोई ठोस जवाब नहीं दे सका। सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने बताया उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है और उसने कुछ दिन पहले ही इलाके से चोरी किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक और बरामद किए है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी चोरी की बाइक को सस्ते दाम पर बेच देता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी के साथ इस गिरोह में कितने लोग शामिल है और आरोपी किसे चोरी की बाइक बेचा करता था। पुलिस आरोपी से उसके पिछले रिकार्ड का भी पता लगाने में जुटी है।