फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हथियारबंद लुटेरों ने ताश खेल रहे युवकों से लूटे पचास हजार

हथियारबंद लुटेरों ने ताश खेल रहे युवकों से लूटे पचास हजार

Sun, 21 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
हथियारबंद लुटेरों ने ताश खेल रहे युवकों से लूटे पचास हजार
आरोपियों ने पीड़ित युवकों से सात मोबाइल भी लूटे
विज्ञापन

लोगों ने एक को तो किया काबू लेकिन हाथ छुड़ा कर भागा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चंदर नगर स्थित बड़ी पुली के पास एक प्लॉट में ताश खेल रहे सात लोगों से हथियारबंद युवकों ने 50 हजार नकदी और सात मोबाइल लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक तो भाग गए लेकिन लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। कुछ देर बाद वह युवक भी हाथ छुड़ाकर भाग गया लेकिन उसकी बाइक वहीं रह गई। मौके पर थाना हैबोवाल के अधीन चौकी जगतपुरी की पुलिस पहुंची। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर उसका एड्रेस निकलवाया। बाद में पता चला कि बाइक चोरी की थी। अब पुलिस ने शिकायत लिखकर जांच शुरू कर दी है। वारदात दशहरे वाले दिन की है।

जानकारी के मुताबिक चंदर नगर, बड़ी पुली के पास एक खाली प्लाट है। इसमें अक्सर आसपास के लोग बैठकर ताश खेलते हैं। घटना का शिकार हुए सुरेश ने बताया कि 19 अक्तूबर को देरशाम वह उस प्लाट में था। इसी दौरान करीब आठ युवक आए। उन्होंने मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे। उनके हाथ में तेजधार हथियार थे। हथियार दिखाकर आरोपियों ने उन सभी के जेब से कैश और मोबाइल निकाल लिए। सभी आरोपी भाग रहे थे। तब एक युवक पीछे रह गया। उन्होंने अपने साथियों की मदद से उसको पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। जब उसे प्लाट के बाहर ले जाया जा रहा था तब वह हाथ छुड़ा कर भाग गया। आरोपियों का एक बाइक मौके पर ही रह गया। सुरेश का कहना है कि लुटेरे उनसे सात मोबाइल और करीब 50 हजार की नकदी छीन ले गए। लूट करने आए युवकों की संख्या करीब आठ थी। वह अलग-अलग बाइक पर थे। जब पुलिस ने आरोपियों के बरामद बाइक की जांच की तो पता चला कि उक्त बाइक भी चोरी का ही था। आरोपी चोरीशुदा बाइक पर वारदात करने के लिए आए थे। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत लिख ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed