फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चंडीगढ़ से शराब लाकर महानगर में करते थे सप्लाई, दो गिरफ्तार

चंडीगढ़ से शराब लाकर महानगर में करते थे सप्लाई, दो गिरफ्तार

Sun, 25 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से शराब लाकर महानगर में करते थे सप्लाई, दो गिरफ्तार
दो आरोपियों के कब्जे से 112 पेटी शराब बरामद, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चंडीगढ़ से शराब लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को थाना डिवीजन छह की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को ढोलेवाल कट के पास तो दूसरे को विश्वकर्मा चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 112 पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में टिब्बा रोड स्थित करतार नगर निवासी मंदीप सिंह और किला मोहल्ला निवासी प्रिंस अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि एएसआई पूर्ण सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने ढोलेवाल पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी मंदीप सिंह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर जा रहा था। पुलिस ने गाड़ी रोक ली और तलाशी के दौरान आरोपी की गाड़ी की डिग्गी से 50 पेटी शराब मिली। जब पुलिस ने परमिट की मांग की तो आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने शराब चेक की तो उस पर चंडीगढ़ मार्का लगा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब लाकर महानगर में सप्लाई करता था। इसी दौरान एएसआई शौकीन सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी प्रिंस अरोड़ा की गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपी ने गाड़ी भगा ली। पुलिस ने किसी तरह से गाड़ी रुकवा ली। तलाशी के दौरान आरोपी की कार की चेकिंग की गई तो उसमें से चंडीगढ़ मार्का लगा 62 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रिंस काफी समय से शराब तस्करी का धंधा कर रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed