{"_id":"5c2e3effbdec2231d561b890","slug":"41546534655-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सुरक्षा सामाजिक दफ्तर का डाटा अप्रेटर तीन हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला सुरक्षा सामाजिक दफ्तर का डाटा अप्रेटर तीन हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद पेंशन चालू करने के नाम पर मांगी रिश्वत, काबू
जिला सुरक्षा सामाजिक दफ्तर का डाटा आपरेटर तीन हजार रुपये के साथ धरा गया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विधवा महिला की बंद पेंशन को फिर से शुरू करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले जिला सुरक्षा सामाजिक दफ्तर के डाटा आपरेटर को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार सुबह उसके दफ्तर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने कबीर नगर निवासी जरीना की शिकायत पर डाटा आपरेटर तेजिंदर कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश करेगी।
जरीना की शिकायत के मुताबिक पिछले कुछ समय से विभाग की तरफ से उसे पेंशन नहीं मिल रही थी। उसने आरोपी से पेंशन दोबारा से शुरू करवाने की बात की तो आरोपी ने दस हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगे। मिन्नतें करने पर आरोपी पांच हजार रुपये में तैयार हुआ। डाटा आपरेटर तेजिंदर कुमार को वीरवार सुबह तीन हजार रुपये देने थे। इससे पहले ही जरीना ने इसकी शिकायत विजिलेंस के पास की। जैसे ही आरोपी ने पैसे पकड़े तो विजिलेंस की टीम ने उसे काबू कर लिया।