फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कांग्रेसी विधायक की कोठी के बाहर से महिला का अपहरण, गहने लूट कर छोड़ा

कांग्रेसी विधायक की कोठी के बाहर से महिला का अपहरण, गहने लूट कर छोड़ा

Mon, 16 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी विधायक की कोठी के बाहर से महिला का अपहरण, गहने लूट कर छोड़ा
कांग्रेस विधायक की कोठी के बाहर से महिला का अपहरण
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को जबरन कार में बिठाया, गहने लूट कर छोड़ गए
सत्संग से घर लौट रही थीं पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सिविल लाइन स्थित श्रीराम पार्क राम शरणम से सत्संग सुन कर घर लौट रही बुजुर्ग महिला को विधायक सुरिंदर डाबर की कोठी के बाहर से कार सवार महिलाओं ने अगवा कर लिया। उसके हाथों से सोने की चूड़ियां लूट ली। बुजुर्ग महिला वीना रानी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला और कार चालक के खिलाफ अपहरण और लूट का मामला दर्ज किया है।
पक्खोवाल रोड सरगोदा कालोनी के रहने वाले अमित सोनी ने बताया कि उसकी मां वीना रानी (65) अकसर राम शरणम श्री राम पार्क सिविल लाइन में सत्संग के लिए जाती है। रविवार सुबह करीब 8.35 मिनट पर वह मां को राम शरणम छोड़ आया था। 10.30 बजे उसे मां का फोन आया कि वह उसे ले जाए। उसने कहा कि वह रानी झांसी रोड पर पहुंचता है। उसकी मां पैदल ही निकल पड़ी। जब वह विधायक सुरिंदर डाबर की कोठी के पास पहुंची तो एक डार्क ग्रे रंग की कार उसके पास आकर रुकी। कार एक व्यक्ति चला रहा था, पीछे एक महिला बैठी थी। महिला ने उसकी मां से कहा कि बाबा जी ने सेवा लगाई है। यह कहकर उसने उसकी मां का हाथ पकड़कर जबरन अंदर बिठा लिया। जैसे ही आरोपियों ने कार चलाई, आगे दो महिलाएं और खड़ी थी, जो कार के अंदर बैठ गई। उसकी मां को कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ, इसलिए उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया था। महिलाओं ने रानी झांसी रोड पर उसकी मां को उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए। उसकी मां रानी झांसी रोड पर पहुंची और उसे सारी घटना के बारे में बताया। तब उसने तुरंत अपने गहने चैक करने के लिए कहा, तो उन्होंने देखा कि हाथ में पहनी हुई सोने की चूड़ियां गायब थी। आरोपी महिलाओं ने उसकी मां के हाथों से सोने की चूड़ियां लूट ली थी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला कार का मॉडल और रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं देख पाई थी। इसके बाद जहां वारदात हुई, पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे चैक किए। पुलिस को कोई ऐसी फुटेज नहीं मिली, जिससे आरोपियों या कार की पहचान हो सके। थाना डिवीजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि आसपास इलाकों में सीसीटीवी कैमरे चैक किए हैं। फुटेज मिली है, मगर उसमें कार या कार का नंबर स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed