फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जेल में बैठा हेरोइन सप्लाई करने वाला नाइजीरियन एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

जेल में बैठा हेरोइन सप्लाई करने वाला नाइजीरियन एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2017 10:04 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
जेल में बैठा हेरोइन सप्लाई करने वाला नाइजीरियन एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार
नाइजीरियन ने बरामद कराई एक किलो हेरोइन
विज्ञापन

अमृतसर जेल में बंद था, प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी लुधियाना देहाती पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। लुधियाना देहाती की पुलिस ने अमृतसर जेल में बंद नाइजीरियन की तरफ से पंजाब में हेरोइन कारोबार को चलाने का पर्दाफाश किया है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने जेल में प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए नाइजीरियन की निशानदेही पर एक किलो हेरोइन भी बरामद की।
मंगलवार को आईजी अर्पित शुक्ला ने कहा कि जगरांव पुलिस की तरफ से मई महीने में दो किलो हेरोइन सहित काबू किए दो नाइजीरियन नागरिक सलेस्टन और सैंडे से पूछताछ के बाद हुए खुलासे का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि अमृतसर जेल में बंद फैलिक्स एडीवोले निवासी दिल्ली को सीआईए स्टाफ के प्रमुख लखवीर सिंह की अगवाई वाली टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की तो हेरोइन सप्लाई के अहम खुलासे हुए, जिसके अनुसार फैलिक्स हेरोइन तस्करी का मुख्य सप्लायर की पहली संख्या में आता है। पूछताछ के बाद जगरांव जीटी रोड गांव सोहिया फ्लाइओवर के पास वृक्ष नंबर 80 के नीचे दबी एक किलो हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने फैलिक्स से पूछताछ में जेलों में नशा तस्करी के बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन


आठ किलो हेरोइन में दस साल की सजा काट रहा
जगरांव (लुधियाना)। आठ किलो हेरोइन बरामदगी में दस साल की सजा काट रहे फैलिक्स ने अमृतसर जेल में ही तस्करी का जाल बुन दिया। आईजी अर्पित शुक्ला ने बताया कि फैलिक्स जेल में भी लगातार अपने दिल्ली गैंग के साथ संपर्क में था और हमेशा जेल में ही ग्राहक तलाशता रहता था। तलाश पूरी होने पर जेल में मिले ग्राहक की डिमांड अनुसार दिल्ली बैठे साथियों के साथ संपर्क कर ग्राहक की बताई जगह पर हेरोइन की डिलवरी दिला देता। उन्होंने दावा किया कि हेरोइन तस्करी के इस खुलासे का पता लगने के साथ पंजाब पुलिस ने नशे की मुख्य पाइप लाइन तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि फैलिक्स और उसके साथी पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार नशे की सप्लाई करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed