फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लिफ्ट देने के बहाने कार सवार महिलाओं ने बिठाया, उतारी सोने की चूडिय़ा

लिफ्ट देने के बहाने कार सवार महिलाओं ने बिठाया, उतारी सोने की चूडिय़ा

Sun, 24 Feb 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देने के बहाने कार सवार महिलाओं ने बिठाया, उतारी सोने की चूडिय़ा
कार सवार महिलाओं ने उतारी सोने की चूड़ियां
विज्ञापन

सत्संग तक लिफ्ट देने का बहाना बना बैठाया था कार पर
अज्ञात व्यक्ति सहित तीन महिलाओं पर मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। व्यक्ति के साथ कार पर सवार तीन नौसरबाज महिलाओं ने पैदल जा रही दो महिलाओं को लिफ्ट देने का बहाना बना कर कार में बैठा लिया। इसके बाद कुछ दूरी पर दोनों महिलाओं को उतार कर कार भगा ली। जब तक पीड़ित महिलाओं को कुछ पता चलता उनके हाथ में पहनी हुई सोने की चूड़ियां गायब थी। महिलाओं ने तुरंत थाना हैबोवाल पुलिस को इसकी शिकायत दी। हैबोवाल स्थित गुरु नानक देव नगर निवासी शशि जैन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति और महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

शशि जैन के मुताबिक करीब एक महीना पहले वह अपनी सहेली के साथ सत्संग समिट्र्ी रोड स्थित महावीर भवन जा रही थी। रास्ते में एक कार उनके पास आकर रुकी। जिसे एक व्यक्ति चला रहा था। जबकि एक महिला आगे और दो महिलाएं पीछे बैठी थी। कार सवार महिलाओं ने कहा कि वह भी सत्संग घर जा रही है। वह दोनों भी उनके साथ बैठ सकती है। इसके बाद दोनों उनके साथ कार में बैठ गई। कुछ दूरी पर जाकर महिलाओं ने कहा कि उनकी तबीयत खराब हो रही है वह कार से एक मिनट के लिए उतरें। जब वह दोनों कार से उतरी तो व्यक्ति ने कार फिरोजपुर रोड की तरफ भगा ली। जब तक वह कुछ समझ पाती उन्हें पता चला कि हाथ में पहनी हुई सोने की चूड़ियां गायब थी। गाड़ी तेज होने के कारण वह कार का नंबर भी नोट नहीं कर सकी। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने कहा कि पहले पीड़ित महिलाओं ने सिर्फ शिकायत दी थी। ब्यान देरी से लिखवाने के कारण देरी से मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed