फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गला दबा कर नौ साल की बच्ची का शव अमरुद के बाग में फेंका

गला दबा कर नौ साल की बच्ची का शव अमरुद के बाग में फेंका

Mon, 25 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
गला दबा कर नौ साल की बच्ची का शव अमरुद के बाग में फेंका
बच्ची की हत्या कर शव बाग में फेंका
विज्ञापन

परिजनों ने पड़ोसी दंपति पर लगाया आरोप, आठ दिन पहले लापता हुई थी बच्ची
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
आठ दिन से लापता ढंढारी खुर्द स्थित दुर्गा क ालोनी की रहने वाली नौ साल की रानी उर्फ गीता का शव रविवार देर रात ढंढारी के अमरूदों वाले बाग में में मिला था। शव को कुत्ते नोच चुके थे। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसमें सामने आया कि बच्ची की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस को संदेह है कि हत्या के बाद शव खुर्दबुर्द करने के इरादे से बाग में फेंका गया था।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बच्ची के पिता जीतन कुमार की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले रंजीत और प्रिया के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या का मामला दर्ज कर दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि उन्होंने बच्ची की हत्या क्यों की।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं बच्ची के परिजन
रानी के परिजन मूलरूप से बिहार के जिला दरबंगा स्थित गांव रपोली के रहने वाले हैं। वह काफी समय से लुधियाना के ढंढारी कलां इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। जीतन कुमार एक निजी फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी पत्नी मजदूरी करती है। मजदूरी के कारण ही दोनों बाहर थे। इसी दौरान बच्ची लापता हो गई। बच्ची के लापता होने का पता 16 दिसंबर की रात को उस समय चला जब जीतन कुमार और उनकी पत्नी घर आए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी को अक्सर अपने साथ ले जाती थी प्रिया
जीतन कुमार ने बताया कि उनके काम पर जाने के बाद प्रिया अक्सर उनके घर आती जाती थी। वह काम करती थी तो उनकी बेटी रानी को भी अक्सर अपने साथ ले जाती थी। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने रानी को साथ चलने के लिए मना भी किया था लेकिन प्रिया फिर भी ले जाती थी। जीतन कुमार के मुताबिक 16 दिसंबर को भी प्रिया उनकी बेटी को साथ ले गई। जब उन्हें पता चला तो वह प्रिया के घर गए थे। उन्होंने पूछताछ की तो प्रिया ने कहा कि वह आई थी लेकिन शाम को वापस चली गई थी। जीतन राम ने बताया कि उसी दिन उन्होंने अपनी बेटी की चप्पल वहां देखी थी।

एडीसीपी 4 राजवीर सिंह का कहना है कि शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। आशंका यह जताई जा रही है कि हत्या चार दिन पहले हुई है। पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि बच्ची की हत्या उन्होंने किस वजह से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed