फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   थाने के अंदर से सेंध लगा दुकानों पर हाथ साफ किया

थाने के अंदर से सेंध लगा दुकानों पर हाथ साफ किया

Tue, 25 Jun 2019 10:17 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
थाने के अंदर से सेंध लगा दुकानों पर हाथ साफ किया
बरनाला। चोरों ने सोमवार की देर रात थाना सदर के परिसर से लगी दीवार में सेंध लगा तीन दुकानों में से नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। थाने में रात को तैनात तीन पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के बावजूद चोरों ने बिना किसी डर चोरी कर ली व आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित गुरमीत बूट हाउस के मालिक गुरमीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे दुकान बंद करके गए थे। मंगलवार सुबह आकर देखा तो दो रोशनदान टूटे थे व सामान की जांच करने पर पता चला कि दुकान में 40 बूट के जोड़े गल्ले में नकदी चोरी हो गई है। चोर साथ ही लगते थाना सदर की दीवार में सेंध लगाकर उनकी दुकान में घुसे। विशाल ट्रेडर्स के मालिक कृष्ण कुमार गोयल ने बताया कि चोरों उनके गल्ले में 3000 की नकदी, पर्स, हेड बैग व किट ले गए हैं। प्रवीन टेलीकॉम के मालिक नरेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को अपना काम खत्म कर 8.30 बजे दुकान से गए थे। थाना सदर की दीवार में से सेंध लगाकर 3500 की नकदी व 4000 की घड़ियां चोरी कर ली गई।
विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि थाने में एक तरफ दूर पडे़ कबाड़ के कारण दिन में वहां कुछ पता नहीं चलता है कि उस तरफ कौन है, रात की तो बात ही अलग है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से रात को तैनात पुलिस कर्मचारियों की जानकारी उच्चधिकारियों को भेज दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है व जांच उपरांत अगली कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया डीएसपी स्पेशल ब्रांच को जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना के दोनों ओर सीसीटीवी
थाना सदर की हद में पड़ने वाले गड्ढा खाना चौक व नामदेव चौक में हाई डेफीनेशन सीसीटीवी कैमरे लगे है। वहीं सिविल अस्पताल में दाखिल होने पर रास्तों में भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस के दावे अनुसार सिविल अस्पताल के रास्ते चोर दाखिल होने की बात को भी माने तो हर रास्ते में सीसीटीवी है। ऐसे में चोरी होना बड़ा सवाल है या फिर चौक में लगे कैमरे सफेद हाथी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed