{"_id":"5cd5ac87bdec22074b0a8b52","slug":"121557507207-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम का सीवरमैन दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नगर निगम का सीवरमैन दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। प्लाट में नाजायज सीवरेज कनेक्शन का चालान न काटने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले सीवरमैन को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जोन डी से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने शहीद करनैल सिंह नगर निवासी निशान सिंह की शिकायत पर अमनीतपाल सिंह उर्फ विक्की सीवरमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को शनिवार अदालत में पेश करेगी।
डीएसपी विजिलेंस रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि निशान सिंह ने करनैल सिंह नगर में 162 गज का एक प्लाट लिया था। उसने प्लाट में दो कमरे बना लिए और मेन सीवरेज में कनेक्शन अपने ही तौर पर जोड़ दिया। जब आरोपी को पता चला तो वह चालान काटने के लिए पहुंच गया। निशान सिंह ने उसे चालान न काटने की ञ्बात की तो आरोपी ने 15 हजार रुपये की मांग करने लगा।
आरोपी के साथ उसकी दस हजार रुपये में सौदा तय हो गया। पैसे देने का समय तय कर लिया गया और निशान सिंह ने इसकी जानकारी विजिलेंस को दी। विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार की सुबह जोन डी में ट्रैप लगा लिया और जैसे ही निशान सिंह ने आरोपी को पैसे दिए तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है कि उसके साथ कोई शामिल है या नहीं।