फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   साथी के साथ मिल पैसे का किया गबन, बना दिया लूट का ड्रामा

साथी के साथ मिल पैसे का किया गबन, बना दिया लूट का ड्रामा

Sat, 15 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
साथी के साथ मिल पैसे का किया गबन, बना दिया लूट का ड्रामा
साथी के साथ मिल पैसे का किया गबन, बता दी लूट
विज्ञापन

मोबाइल रिचार्ज के पैसे इकट्ठे कर रोजाना मालिक को जमा कराता था आरोपी
दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पैसे कलेक्शन कर वापस मालिक को जमा करवाने के बजाय अपने साथी के साथ मिलकर गबन करने के मामले में थाना दरेसी की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुछ पैसे बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी के बारे में पूछताछ की जा रही है। गुरु अर्जुन देव नगर निवासी चरणजीत सिंह की शिकायत पर मोहल्ला सूदा निवासी गौरव मल्होत्रा और उसके साथी मोहल्ला पीरुबंदा निवासी नवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि चरणजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी प्रेम नगर ढंढारी खुर्द में मोबाइल रिचार्ज की दुकान है। उसने पेमेंट कलेक्शन के लिए गौरव मल्होत्रा को अपने पास रखा हुआ था। वह चार महीने से उसके पास काम कर रहा है। दुकानों से रिचार्ज के पैसे इकट्ठे करने के बाद उसे जमा कराता है। दस सितंबर को गौरव मल्होत्रा ने अलग-अलग दुकानों से 75 हजार रुपये इकट्ठा किए। उसके मन में धोखाधड़ी का ख्याल आया तो उसने अपने एक साथी के साथ पैसे गबन करने की प्लानिंग बनाई। इसके बाद उसने फोन किया कि शिवपुरी मंदिर के पास उससे एक व्यक्ति ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया है और फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की तो किसी को कुछ मालूम नहीं था। इसके बाद पुलिस ने गौरव से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी कि उसने आरोपी नवी के साथ मिल कर पैसे का गबन किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आधे पैसे बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed