{"_id":"5c37746bbdec2273371b8a11","slug":"11547138155-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने रिशवत लेते पटवारी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस ने रिशवत लेते पटवारी को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
तबादले की जमीन का इंतकाल दर्ज करने के लिए ली रिश्वत
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। गांव कालझराणी में तैनात हलका पटवारी को विजिलेंस टीम ने एक किसान से रिश्वत लेते हुए वीरवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी की पहचान सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है। विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा के एसएसपी अशोक बाठ ने बताया कि गांव कालझराणी निवासी किसान जसवीर सिंह ने अपने भाई चरणजीत सिंह के साथ जमीन का तबादला किया था। उसका इंतकाल मंजूर करवाने के लिए जसवीर ने आवेदन किया था जो पटवारी सुखदेव सिंह के पास चला गया था।
एसएसपी ने बताया कि पटवारी ने इंतकाल मंजूर करने के लिए किसान से दस हजार रुपये रिश्वत मांगी। पटवारी ने किसान से तीन जनवरी को दो हजार रुपये लिए और बाकी आठ हजार रुपये वीरवार को लेने थे। किसान ने पटवारी सुखदेव सिंह की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो के पास कर दी। शिकायत के आधार पर डीएसपी मनजीत सिंह ने दो सरकारी गवाहों के सामने पटवारी सुखदेव सिंह को किसान से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते मौके से पकड़ लिया। एसएसपी ने बताया कि विजिलेंस थाना में आरोपी पटवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।