{"_id":"5ac113b24f1c1b1a6a8b4c06","slug":"11522602930-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के बीच मृत मिला व्यक्ति, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के बीच मृत मिला व्यक्ति, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पेड़ के बीच मिला व्यक्ति का शव
परिजनों ने बेटे के साथी पर लगाया हत्या का आरोप
जांच में जुटी है थाना शिमलापुरी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दशमेश नगर के एमआईजी फ्लेट्स में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब संदिग्ध हालात में पेड़ के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान बंटी (32) के तौर पर र्हुई है। बंटी के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसके साथी पर हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जांच कर रहे है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
बंटी के पिता सुच्चा सिंह ने बताया कि वह पहले स्क्रैप का काम करता था। काम कम होने पर उसने इसे बंद कर दिया। उसके बाद बंटी ने ऑटो चलाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बंटी ने अपने एक साथी को दो साल पहले काम पर लगवाया था। उस समय से उसके उससे संबंध खराब चल रहे थे। उसने ही उनके बेटे की हत्या की और शव को पेड़ के बीच रखकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि बंटी उनका सहारा था। उसकी एक छह साल की बेटी है, लेेकिन उसके साथी ने उनका सहारा छीन लिया।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। थाना शिमलापुरी के एसएचओ आईपीएस ट्रेनी रवि कुमार ने बताया कि उसके पिता ने आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। उसके साथी और उसकी पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।