{"_id":"6a981dcdde931729bc07d2d5","slug":"committee-constituted-for-high-level-inquiry-into-the-collapse-of-the-scaffolding-at-the-sirhind-canal-ropar-news-c-77-1-spkl1039-102063-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: सरहिंद नहर में पड़े पाड़ की उच्चस्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: सरहिंद नहर में पड़े पाड़ की उच्चस्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित
Wed, 02 Sep 2026 06:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री चमकौर साहिब। सरहिंद नहर के बरम में पाड़ पड़ने पर उपायुक्त आदित्य डेचलवाल ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक समिति गठित की, जो घटना के कारणों और लापरवाही की जांच करेगी।
डीसी ने घटनास्थल का जायजा लिया। भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए सरहिंद नहर के पूरे बरम का सर्वेक्षण बुधवार से शुरू हुआ है। पंजाब सरकार को गांव जटाणा में 1.75 किलोमीटर लंबे बरम को ऊंचा, चौड़ा और मजबूत करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। श्री चमकौर साहिब-बेला बहिरामपुर पुल को भी चौड़ा और ऊंचा करने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई होगी। रेडक्रॉस सोसायटी घायल मरीजों के उपचार का खर्च वहन करेगी, साथ ही अन्य नुकसान पर नियमानुसार मुआवजा भी मिलेगा।