{"_id":"5a85ba894f1c1bb2208b9475","slug":"181518713481-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफतार पिक अप गाडी ने पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफतार पिक अप गाडी ने पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन ने मारी टक्कर, महिला ने दम तोड़ा
बठिंडा।
मौड़ मंडी में पैदल जा रही एक महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मौड़ पुलिस ने मृतका के पति राजा राम की शिकायत पर गाड़ी चालक सुखजिंदर सिंह निवासी गांव बप्पीआणा, मानसा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मृतका के पति राजा राम ने बताया कि बुधवार को जब उसकी पत्नी मंडी में पैदल जा रही थी तो पीछे से उक्त आरोपी तेज रफ्तार से पिकअप लाया और उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। इससे उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। उसने बताया कि घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। थाना मौड़ के एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को तलाश करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई।