फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Marathon at Ludhiana PAU Youth Run on Guru Ravidas Ji's 650th Birth Anniversary

पीएयू में पांच किमी की मैराथन: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर भाईचारे का संदेश लेकर दौड़े युवा

Fri, 04 Sep 2026 10:35 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Fri, 04 Sep 2026 10:35 AM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन पूरी करने वाले पहले 30 युवाओं को विधायक सिद्धू ने मेडल देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Marathon at Ludhiana PAU Youth Run on Guru Ravidas Ji's 650th Birth Anniversary
पीएयू में मैराथन - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार के आयोजनों की कड़ी में शुक्रवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में 5 किलोमीटर की मैराथन करवाई गई। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन लुधियाना और खेल विभाग की ओर से आयोजित ‘समानता, एकता और भाईचारे के लिए 5 किलोमीटर मैराथन दौड़’ में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में शामिल युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक सोच और अनुशासन से जोड़ने का प्रभावी जरिया भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथन पूरी करने वाले पहले 30 युवाओं को विधायक सिद्धू ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया।

खेलों से ऊर्जा को मिलेगी सकारात्मक दिशा
विधायक सिद्धू ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाना बड़ी चुनौती है। ऐसे में खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नियमित खेल गतिविधियों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी खेलों से जुड़ेगी तो वह अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगा सकेगी और समाज एवं प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

गुरु रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक
सिद्धू ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की महान वाणी और शिक्षाएं मानवता को समानता, एकता, आपसी भाईचारे और सांझीवालता का संदेश देती हैं। सामाजिक बराबरी और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को केंद्र में रखने वाली गुरु साहिब की विचारधारा आज के दौर में भी उतनी ही प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं बच्चों और युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर बेहतर एवं सार्थक जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। मैराथन जैसे आयोजनों के माध्यम से इन संदेशों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


घर-घर पहुंचाया जा रहा गुरु साहिब का संदेश
विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य गुरु साहिब की महान वाणी, विचारधारा और मानवता को जोड़ने वाले संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी कुलदीप चुघ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed