{"_id":"6a9b975a287fdaa561011298","slug":"tragic-road-accident-near-goraya-overbridge-on-jalandhar-delhi-national-highway-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में भीषण हादसा: गोरायां ओवरब्रिज के पास ट्रक के पीछे घुसी बाइक, तीन युवकों की मौत; देर रात की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में भीषण हादसा: गोरायां ओवरब्रिज के पास ट्रक के पीछे घुसी बाइक, तीन युवकों की मौत; देर रात की घटना
Sat, 05 Sep 2026 09:45 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:45 AM IST
सार
जांच में हादसे के पीछे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जालंधर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरायां ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े तीन बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे तीन युवक एक ही सप्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रहे डाक पार्सल ट्रक के पीछे जा टकराई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे करीब 10 फीट तक घुस गई। हादसे के बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल फिल्लौर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे के पीछे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से गायब मिला, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतकों में दो युवकों की पहचान लुधियाना के राधास्वामी रोड निवासी साहिल पुत्र जयकरण और जितेंद्र कुमार पुत्र हरि नंदन के रूप में हुई है। तीसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस को तीनों के पास से मोबाइल फोन मिले हैं, जिन्हें जांच अधिकारी एएसआई बावा सिंह के पास सौंपा गया है। मोबाइल के माध्यम से तीसरे युवक की पहचान और तीनों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक बाइक का नंबर पीबी-10केबी-1280 है, जो लुधियाना आरटीओ में पंजीकृत है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तीनों युवक लुधियाना में रहकर किसी फैक्टरी में काम करते थे और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।