फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   player

विश्व चैंपियन को अब तक नहीं मिली नौकरी

Sat, 14 Dec 2013 10:17 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sat, 14 Dec 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
player
गांव नवा किला के 27 वर्षीय नौजवान श्याम सिंह शेरा ने अपाहिज होने के बावजूद बॉडी बिल्डिंग में विश्व चैंपियन बनने का खिताब जीता है लेकिन सरकार की बेरूखी के कारण वह अब तक बेरोजगार है। अपनी आजीविका के लिए सरकारी नौकरी अथवा उसने एक बार फिर राज्य सरकार सेे मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साधारण ग्रामीण परिवार से संबंधित श्याम सिंह शेरा ने वर्ष 2006 से बॉडी बिल्डिंग मुकाबलों में भाग लेने शुरू किया था और उसके बाद अपनी मेहनत व लगन के चलते कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन


अब तक वह सात बार मिस्टर पंजाब, तीन बार मिस्टर नार्थ इंडिया और छह बार मिस्टर इंडिया रह चुका है। नवंबर 2012 के दौरान स्पेन में आयोजित विश्व स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल करके भारत का नाम भी रोशन कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरा ने बताया कि रोजगार के नाम पर उसने गांव में एक जिम खोला हुआ है जिसके माध्यम से वह क्षेत्र के नौजवानों को नशे से दूर रहने व खेलों के हुनर सीखा रहा है। बॉडी बिल्डिंग में बेहतरीन प्राप्तियों के चलते दर्जनों संस्थाएं उसे सम्मानित कर चुकी है लेकिन यह सब उसका पेट भरने में सहायक नहीं है।

शेरा का दावा है कि जिम चलाने से उसे मात्र सात हजार रूपये प्रतिमाह की आमदनी होती है जबकि बॉडी बिल्डिंग की किसी चैंपियनशिप की तैयारी करने के समय उसे एक हजार रुपये की रोजाना खुराक खाने की जरूरत पड़ती है। शेरा ने बताया कि वह कई बार राज्य सरकार से आर्थिक मदद या सरकारी नौकरी देने की गुहार लगा चुका है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही।


एक बार वह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भी  मिलकर मदद की मांग कर चुका है। शेरा ने कहा कि यदि उसके प्रति सरकार की बेरूखी इसी तरह कायम रही तो आने वाले दिनों में उसे खेल से किनारा करने को मजबूर होना पड़ेगा। यदि सरकार कबड्डी को प्रोत्साहित करने में करोड़ों रुपये खर्च कर सकती है तो अन्य खेलों की तरफ भी बराबर ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed