फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mother-in-law murdered in kapurthala

अवैध संबंधों में अड़चन बनी सास तो बहू और उसके प्रेमी ने लगाया ठिकाने, पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 15 Jun 2020 03:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)
अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 15 Jun 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
mother-in-law murdered in kapurthala
प्रतीकात्मक तस्वीर
गांव छन्ना शेर सिंह में बहू ने संबंधों में अड़चन बन रही सास को प्रेमी के संग मिल पीट-पीटकर मार डाला। थाना तलवंडी चौधरियां ने मृतका के पति के बयान पर बहू व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में पीड़ित कुंदन सिंह निवासी गांव छन्ना शेर सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसकी 56 वर्षीय पत्नी प्रकाश कौर है। उसके दो बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


उसकी बहू सिमर कौर पत्नी राज सिंह के कथित तौर पर गांव के ही धारा सिंह से संबंध है। इस पर उसकी पत्नी धारा सिंह को घर आने से रोकती थी। इसी रोक-टोक के चलते धारा सिंह और उसकी बहू सीमर कौर ने उसकी पत्नी प्रकाश कौर से खूब मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत दिवस भी उसकी बहू सिमर कौर और धारा सिंह ने उसकी पत्नी की इसी बात को लेकर डंडों से खूब पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सिमर कौर पत्नी राज सिंह और धारा सिंह निवासी छन्ना शेर सिंह के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed