Punjab: बठिंडा में अज्ञात वाहन की चपेट में आए दंपती की मौत, मलोट में धुंध में बस से टकराई कार, ASI घायल
मलोट में लंबी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुंध के चलते बस और कार की टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार पुलिस मुलाजिम व उसका बेटा घायल हो गए, जिन्हें बठिंडा रेफर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव मौड़ कलां के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना मौड़ पुलिस ने मृतक दंपती के दामाद की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत देकर गुलाब सिंह निवासी तपा मंडी जिला बरनाला ने बताया कि उसका 60 वर्षीय ससुर जरनैल सिंह, 55 वर्षीय सास बलवीर कौर और उनका पड़ोसी महिंदर सिंह निवासी गांव मौड़ कलां एक ही मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। जब वह गांव कुतीवाल के पास पहुंचे, तो कोई अज्ञात वाहन उनके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में उसके ससुर जरनैल सिंह व सास बलवीर कौर की मौत हो गई, जबकि महिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
धुंध में बस से टकराई कार
मलोट में लंबी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुंध के चलते बस और कार की टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार पुलिस मुलाजिम व उसका बेटा घायल हो गए, जिन्हें बठिंडा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव खुड्डियां निवासी एएसआई गुरमीत सिंह अपनी कार के जरिये मलोट ड्यूटी पर आ रहे थे।
कार में उनके साथ उनका बेटा नवजोत सिंह भी सवार था। लंबी के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग 9 डबवाली तक फोर लाइन का कार्य चल रहा है। घने कोहरे के कारण कार की पंजाब रोडवेज की बस के साथ टक्कर हो गई। इससे पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए, दोनों को बठिंडा रेफर कर दिया गया है।
एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि धुंध व सड़क पर कार्य चल रहा होने के कारण यह हादसा घटित हुआ है। इसमें एएसआई गुरमीत सिंह के टांग और घुटना टूट गया है, जबकि छाती पर भी चोटें आई हैं। कार में सवार उनके बेटे को भी चोटें लगी हैं।