फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Haryana Top News 12 July 2021

हरियाणा: इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम शुरू और रियायतों के साथ बढ़ा लॉकडाउन... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Mon, 12 Jul 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 05:01 PM IST
सार

पानी के मुद्दे पर हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच सियासत गर्म हो गई है। आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। दिल्ली सरकार के पानी न दिए जाने के आरोप लगाए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने इस मामले में पानी के आंकड़े पेश करते हुए दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।  

विज्ञापन
Haryana Top News 12 July 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने नई रियायतों के साथ ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ के तहत लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। 23 जून को क्लेट यानि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट होगा। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी के क्लेट को मंजूरी देने के बाद हरियाणा सरकार ने भी अनुमति दे दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में सोमवार को डायल 112 इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) का शुभारंभ किया। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


हरियाणा: नई रियायतों के साथ 19 तक बढ़ा लॉकडाउन, 23 को होगा क्लेट का पेपर, यूनिवर्सिटी-कॉलेज खुलेंगे
हरियाणा सरकार ने नई रियायतों के साथ ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ के तहत लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। 23 जून को क्लेट यानि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट होगा। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी के क्लेट को मंजूरी देने के बाद हरियाणा सरकार ने भी अनुमति दे दी है। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा: डायल 112 इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम शुरू, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया शुभारंभ
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में सोमवार को डायल 112 इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री मोबाइल डाटा टर्मिनल से लैस 601 इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने डायल 112 के लिए रिस्पांस सेंटर का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
 
पानी पर सियासत: हरियाणा और दिल्ली फिर आमने-सामने, केजरीवाल सरकार के आरोपों पर आंकड़ों सहित पलटवार
पानी के मुद्दे पर हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच सियासत गर्म हो गई है। आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। दिल्ली सरकार के पानी न दिए जाने के आरोप लगाए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने इस मामले में पानी के आंकड़े पेश करते हुए दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।  

पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा में नई नीति लागू: लड़ाई व प्रताड़ना से कैदी की मौत पर साढ़े सात लाख और आत्महत्या पर परिजनों को मिलेंगे पांच लाख
हरियाणा की जेलों में सजायाफ्ता कैदियों की अप्राकृतिक मृत्यु पर परिजन को मुआवजा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए नीति बना दी है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी कर नीति को 29 जून से लागू कर दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर...

किसान आंदोलन: कुंडली में करंट लगने से पंजाब के किसान की मौत, 10 जून को आया था सेवा करने
कुडली बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने आए पंजाब के एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। तड़के लघुशंका के लिए ट्रांसफार्मर की तरफ गए किसान का हाथ तार से छू गया। पंजाब के जिला लुधियाना के गांव कोकेकलां का सोहन सिंह (42) लंबे समय से किसान आंदोलन में शामिल था।  
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed