फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kisan Andolan News: Punjab farmer died due to electric current in Sonipat of Haryana

किसान आंदोलन: कुंडली में करंट लगने से पंजाब के किसान की मौत, 10 जून को आया था सेवा करने

Sun, 11 Jul 2021 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Jul 2021 09:03 PM IST
सार

किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के लुधियाना के 42 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली गांव के पास का है। किसान लघुशंका करने गया था। इसी दौरान उसका हाथ बिजली के तार से छू गया और करंट लगने से जान चली गई। मृतक किसान तीन बच्चों का पिता था। 

विज्ञापन
Kisan Andolan News: Punjab farmer died due to electric current in Sonipat of Haryana
सामान्य अस्पताल में किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे साथी किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुडली बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने आए पंजाब के एक किसान की करंट लगने से मौत मौत हो गई। तड़के लघुशंका के लिए ट्रांसफार्मर की तरफ गए किसान का हाथ तार से छू गया। पंजाब के जिला लुधियाना के गांव कोकेकलां का सोहन सिंह (42) लंबे समय से किसान आंदोलन में शामिल था। 

विज्ञापन


वह बीच में घर चला जाता था लेकिन अब डेढ़ माह से कुंडली बॉर्डर पर ही था। उसके साथी किसान हरजिंद्र सिंह ने बताया कि सोहन सिंह रविवार सुबह करीब पांच बजे उठकर चाय पानी पीने के बाद लघुशंका को गया था। जब वह नवल अस्पताल के पास ट्रांसफार्मर के निकट खड़े थे तो उनका हाथ एक तार को छू गया। 
विज्ञापन


मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। हरजिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कुंडली क्षेत्र में बिजली के तार जर्जर हालत में हैं। इसके चलते ही किसान को करंट लगा है। यहां बिजली निगम के कर्मी तार ठीक करने नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन बच्चों का पिता था सोहन सिंह
उनके साथ सामान्य अस्पताल में पहुंचे उनके गांव के परमिंद्र सिंह ने बताया कि सोहन सिंह तीन बच्चों का पिता था। वह कुंडली में किसानों की सेवा करता था। वह दो भाई थे। उनके बड़े भाई का कुछ माह पहले ही निधन हो गया था। उसके बावजूद सोहन सिंह किसानों की सेवा करने आ गया था। 

कुंडली गांव में नवल अस्पताल के पास करंट लगने से किसान की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  - नरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed