फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Fatehgarh Sahib: Youth in depression killed his mother and injured himself

Fatehgarh Sahib: मां का कत्ल कर बेटे ने खुद को किया लहूलुहान, पिता ने बताया डिप्रेशन में था बेटा

Mon, 30 Oct 2023 10:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फतेहगढ़ साहिब
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहगढ़ साहिब Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Oct 2023 10:52 PM IST
सार

फतेहगढ़ साहिब जिले में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी नुकीली कांच से काटकर लहूलुहान कर लिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Fatehgarh Sahib: Youth in depression killed his mother and injured himself
जांच करती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खमानो थाना क्षेत्र में डिप्रेशन के शिकार एक 22 वर्षीय युवक नरेंद्र सिंह ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसकी पहचान परमजीत कौर वार्ड नंबर एक खमानों के तौर पर हुई है। मां की हत्या के बाद आरोपी युवक ने कांच के टुकड़े से अपने गले और बाजू की नसे काटकर खुद को गंभीर रूप में जख्मी कर लिया। उसे चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


डीएसपी रमिंद्र सिंह काहलो ने बताया कि मृतका के पति दलबारा सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह अपनी पत्नी व बेटे को घर छोड़ खेतों में काम करने गया था। लगभग दो घंटे बाद घर लौटा तो देखा की घर की जाली का गेट बंद था और कुंडी अंदर लगी हुई थी। जब जाली में झांक कर देखा तो उसकी पत्नी बेड पर पड़ी थी और बेटा खून से लथपथ बेहोश पड़ा था। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से जाली का गेट तोड़कर जब अंदर गए तो उसकी पत्नी मृत पड़ी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद नरेंद्र को बेहोशी की हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डीएसपी ने बताया कि नरेंद्र सिंह डिप्रेशन का शिकार था और उसकी दवा भी चल रही थी। बताया कि पिछले वर्ष भी उसने घर के सामान में तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस ने दलबारा सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए नरेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed