फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Fatehgarh Sahib police arrested 10 people for stealing apples from an accident truck

ट्रक से सेब चोरी मामला: दो समाजसेवियों ने व्यापारी को सौंपा नौ लाख का चेक, पुलिस ने दस को किया काबू

Mon, 05 Dec 2022 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा लखवीर लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
लखवीर लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 03:18 PM IST
सार

समाजसेवी राजविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ट्रक में सेब की लूट की घटना ने उनको अंदर तक झिंझोड़ कर रख दिया था। इस घटना से पूरे पंजाब का भाईचारा बदनाम हो रहा था।

विज्ञापन
Fatehgarh Sahib police arrested 10 people for stealing apples from an accident truck
सेब व्यापारी को चेक सौंपते समाजसेवी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने हादसाग्रस्त ट्रक से लाखों रुपये के सेब चोरी करने के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 2 लोगों को नामजद किया गया है। कश्मीर के बारामुला जिला के सेब व्यापारी को राजविंदर सिंह निवासी पटियाला और मोहाली निवासी गुरप्रीत सिंह ने 9 लाख 12 हजार 543 रुपये का चेक एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत गरेवाल की मौजूदगी में सौंपा। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. ग्रेवाल ने बताया कि मानवता को शर्मसार करने वाली इस घिनौनी घटना के बाद पुलिस की विभिन्न टीमें बनाई गई थी और अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो लोगों को नामजद किया गया है। पकड़े गए लोगों की पहचान धर्मपाल, बीरा राम, बिंदर राम, जीता राम, सोमनाथ, रिंकू राम, छिंदा राम, करनैल सिंह, सुखविंदर सिंह, जरनैल सिंह सभी निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

 
समाजसेवी राजविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ट्रक में सेब की लूट की घटना ने उनको अंदर तक झिंझोड़ कर रख दिया था। इस घटना से पूरे पंजाब का भाईचारा बदनाम हो रहा था। उन्होंने बारामुला के सेब व्यापारी को हुए नुकसान के बदले में नौ लाख बारह हजार 543 रुपये का चेक प्रदान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सेब व्यापारी ने कहा कि पंजाब में लोगों की मदद के बारे में देखा और सुना जरूर था लेकिन चोरी के लिए ऐसी पहली घटना घटी तो मन को बहुत बड़ी ठेस पहुंची थी। पहली बार ऐसा लगा कि पंजाबी ऐसे भी होते हैं। किंतु आज भाइयों ने हमारी मदद कर दी है जिसके लिए वह पंजाब के शुक्रगुजार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed