फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man arrested for threatening father of Sidhu Moosewala via email

Punjab: सिद्धू मूसेवाला के पिता को ईमेल के जरिये धमकाने वाला दिल्ली से काबू, मशहूर होना चाहता था आरोपी

Wed, 07 Sep 2022 06:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 06:55 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर सरगर्म आपराधिक ग्रुप वालों को ये फॉलो करके उसमें दिलचस्पी लेता था जिसके कारण इसके पास सिद्धू मूसेवाला केस से जुड़ी हर तरह की जानकारी थी।

विज्ञापन
Man arrested for threatening father of Sidhu Moosewala via email
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को ईमेल के जरिये धमकाने वाले एक व्यक्ति को मानसा पुलिस ने दिल्ली के बहादुरगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर एजे बिश्नोई के नाम से आईडी बनाई थी जिसके पीछे उसकी मंशा थी कि वह मशहूर हो और उसे ज्यादा से ज्यादा फॉलो किया जाए। 

विज्ञापन

एसएसपी मानसा गौरव तुरा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को ईमेल भेजकर एक व्यक्ति ने धमकी दी थी। इसमें उसने लिखा था कि वह चुप करके बैठें क्योंकि उसे दबाव के कारण ही मनप्रीत मन्ना व जगरूप रूपा का एनकाउंटर हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः भारत VS ऑस्ट्रेलिया मैच: स्टूडेंट टिकट 300 रुपये में, पहली बार युवराज व हरभजन स्टैंड में मैच देखेंगे दर्शक
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पंजाब के मालिक नहीं हैं जो फैसला करें कि किसे सुरक्षा दें और किसे न दें। मूसेवाला के पिता ने इसकी शिकायत मानसा पुलिस से की तो थाना सदर मानसा की पुलिस ने इस पर मामला दर्ज किया।एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि इसकी तफ्तीश करने के बाद मानसा पुलिस ने ईमेल भेजकर धमकाने वाले महीपाल वासी काकेलव फिटकासी जिला जोधपुर (राजस्थान) को दो मोबाइल फोन समेत दिल्ली के बहादुरगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

उसे अदालत में पेश करके उसका पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। उन्होंने बताया कि महीपाल मशहूरी चाहता था इसलिए उसने एजे बिश्नोई के नाम से इंस्ट्राग्राम पर आईडी बनाकर मेल भेजा। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति मशहूरी चाहता था लेकिन पुलिस को अभी तक इसका कोई आपराधिक रिकार्ड पता नहीं चला है।


सोशल मीडिया पर सरगर्म आपराधिक ग्रुप वालों को ये फॉलो करके उसमें दिलचस्पी लेता था जिसके कारण इसके पास सिद्धू मूसेवाला केस से जुड़ी हर तरह की जानकारी थी जिसका उसने धमकी भरी ईमेल में भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस इससे पूछताछ करके तफ्तीश करेगी और इसमें उसका कोई और साथी भी पाया गया तो उस पर भी कार्रवाई करेगी। एसएसपी ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को और गनमैन देकर उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed