फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   congress supporter attacked by akali

कांग्रेस समर्थकों के हाथ-पांव तोड़े

Sun, 04 May 2014 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 04 May 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
रामपुरा फूल में दो अकाली नेताओं ने फरीदकोट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार की हिमायत करने वाले दो आढ़ती भाईयों पर जानलेवा हमला कर दोनों के हाथ-पांव तोड़ दिए।
विज्ञापन



आढ़त का काम करने वाले दोनों भाईयों को गंभीर अवस्था में रामपुरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायलों के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। रामपुरा पुलिस ने अकाली नेताओं रॉकी कांसल और हैप्पी समेत पांच अज्ञात लोगों पर धारा 307, 452, 323, 148, 149, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल में दाखिल राकेश कुमार निवासी रामपुरा ने बताया कि वह और उसका भाई राजेश आढ़त का काम करते हैं। वह रविवार को अपनी दुकान में पहुंचे। सुबह करीब 7.30 बजे 5-6 अज्ञात व्यक्ति एक गाड़ी में उनकी दुकान पर आए। उनके हाथों में लोहे की रॉड थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनके साथ इलाके के अकाली नेता रॉकी कांसल (पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी) और हैप्पी बांसल (पूर्व प्रधान नगर काउंसिल) भी थे। उन्होंने हमलावरों को इशारा किया। राकेश ने बताया कि इससे पहले वह कुछ बोलते उक्त नकाबपोशों ने उन दोनों भाईयों को बेरहमी से पीटा। हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। उन्हें पड़ोसी विनोद कुमार ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। राजेश और राकेश ने बताया कि रॉकी और हैप्पी अकाली नेता हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हिमायत की थी।



तब आरोपियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उसी रंजिश को निकालने के लिए रविवार को उन पर जानलेवा हमला कर दिया। एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया कि रॉकी कांसल और हैप्पी बांसल समेत पांच अज्ञात लोगों पर उक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed