फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Troubled by a Rs 2.5 crore transaction Aadhti consumed poison and died in Fatehgarh Sahib

अपनो ने ही दिया धोखा: 2.5 करोड़ का लेनदेन, फतेहगढ़ साहिब में आढ़ती ने दी जान, सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम

Wed, 11 Feb 2026 07:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Feb 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Troubled by a Rs 2.5 crore transaction Aadhti consumed poison and died in Fatehgarh Sahib
मृतक आढ़ती संत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

फतेहगढ़ साहिब के गांव शेखुपुरा में एक आढ़ती ने करीब 2.5 करोड़ रुपये के लेन-देन विवाद से परेशान होकर सल्फास निगल कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान संत सिंह (57) निवासी गांव शेखूपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतक के परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संत सिंह का परिवार लंबे समय से आढ़त का कारोबार करता था। परिवार की दो फर्में थीं और बाजार में उनका अच्छा-खासा व्यापार था। बीते कुछ समय से परिवार में आपसी लेन-देन और हिसाब-किताब को लेकर विवाद चल रहा था। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये की ठगी की, जिससे संत सिंह मानसिक तनाव में थे।
विज्ञापन


मानसिक दबाव के चलते संत सिंह गांव जखवाली के पास पहुंचे, जहां उन्होंने जहरीला पदार्थ सल्फास निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें संत सिंह ने अपनी मौत के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलेपुर थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सुखदर्शन सिंह, उसकी पत्नी राजवंत कौर, उसकी मां हरप्रीत कौर और भाभी भूपिंदर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed